'एनकाउंटर के बाद गैंगस्टरों के छिपने वाली जगह की छानबीन की गई तो पता चला कि यह तो राजस्थान की सीमा में आता है'
2 of 9
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहोरिया को पकड़ने के दौरान हुए एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस टीम को 26 जनवरी को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी गांव पंजावा में एक अड्डे पर छिपे हैं। यह भी पता लगा कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र इकबाल सिंह, जोकि विक्की गौंडर का करीबी था, वह भी उसी गांव में रह रहा है।
3 of 9
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इसी दौरान पुलिस टीम को पता लगा कि दोनों गैंगस्टर लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा की ढाहणी पर छिपे हैं। खुफिया तरीके से ढाहणी की पूरी छानबीन करने के बाद आपरेशन के लिए 35 पुलिस अधिकारियों की पांच टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने शुक्रवार सुबह 5.30 बजे आपरेशन शुरू किया। पुलिस की एक हथियारबंद टीम ने मकान की छत पर चढ़कर पूरे घर को अपनी निगरानी में ले लिया, वहीं दूसरी पुलिस टीम ने घर की पिछली दीवार के साथ मोर्चाबंदी कर ली।
4 of 9
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इस मकान के तीन दरवाजे हैं, जिसे देखते हुए पुलिस की तीसरी टीम मुख्य गेट से अंदर पहुंची जबकि बाकी टीमों ने अन्य दो दरवाजों के निकट पोजीशन संभाल ली। डीजीपी के अनुसार, छत पर दबे पांव पुलिस टीम के पहुंचने के बावजूद कुछ आवाज होने से घर में छिपे लोगों को पुलिस के आने की भनक लग गई। कमरे में छिपे तीनों आनन-फानन में बाहर निकलकर भागे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी। तीनों व्यक्तियों में से एक मकान के पास ही खड़ी मिनी बस की आड़ में छिप गया।
5 of 9
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इस बीच दोनों गैंगस्टर मकान की पिछली दीवार की तरफ भागे। तभी मिनी बस के पीछे छिपे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ताकि पुलिस का ध्यान बंट जाए और दोनों गैंगस्टर बच निकालने में सफल रहें। डीजीपी के अनुसार, इस दौरान भी पुलिस की तरफ से उन्हें आत्मसमर्पण के लिए बार-बार कहा गया, जिसके जवाब में दोनों गैंगस्टर और उनका साधी लगातार पुलिस टीमों पर गोलीबारी करते रहे।