अगर आप भी बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे हैं तो ये जानकारी जरूर पढ़ लें। आपके लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई हैं, देखें और संभल जाएं।
बैंक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, अब लोगों को खाते में पैसे रखने को लेकर जवाब देना होगा। खाते से ट्रांजेक्शन करने के बारे में भी जानकारी देनी होगी। खर्चे का हिसाब किताब देना है।
बताया जा रहा है कि बैंक ट्रांजेक्शन को लेकर नियम बदल दिए गए हैं। अगर ध्यान नहीं दिया तो खाताधारकों को नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि आपके पैसे पर इनकम टैक्स विभाग की नजर है।
अधिकारी ने बताया कि कालेधन पर शिकंजा कसने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कोशिश के तहत आयकर विभाग बैंक ट्रांजेक्शन पर नजर रख रहा है। इसलिए आयकर भरते समय सावधानी जरूर बरतें।
नए नियम के तहत, अगर एक या एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं तो उनमें कुल 10 लाख रुपये जमा हैं तो आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है। बैंक खुद इसकी जानकारी विभाग तक पहुंचाएगा।