{"_id":"57823ab84f1c1bdf1e7fa2ab","slug":"mona-singh-actress-mona-singh-mona-singh-interview-mona-singh-chandigarh-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैं बहुत मजबूत हूं, मुझे आंसू नहीं आते: मोना सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं बहुत मजबूत हूं, मुझे आंसू नहीं आते: मोना सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक की प्रमोशन के सिलसिले में अपनी जन्मभूमि चंडीगढ़ पहुंचीं टीवी अभिनेत्री मोना सिंह ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। देखिए, ये रिपोर्ट।
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
मोना सिंह कलर्स पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘कवच... काली शक्तियों से’ की प्रमोशन के सिलसिले में शहर के एक होटल में आई थीं। उन्होंने सीरियल के बारे में बताया कि कवच... काली शक्तियों से एक प्यार, शैतानी जुनून और झाड़-फूंक की कहानी है। इसमें एक पत्नी का अपने पति के प्रति अथाह प्रेम को दिखाया गया है। इसमें मोना सिंह परिधि की भूमिका निभा रही हैं, उसके शरीर के अंदर मंजुलिका अर्थात सारा खान की आत्मा प्रवेश कर जाती है।
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
डांस, एक्टिंग और एंकरिंग से अपने हुनर का जलवा दिखाने वाली मोना ने कहा कि एक्टिंग का शौक उन्हें बचपन से ही था। जब कोई मुझसे पूछता था कि बड़े होकर क्या बनोगी, तो मेरा एक ही जवाब होता था ‘मैं तां सिर्फ एक्टर बणांगी, होर कुज नहीं बनणा।’ ठेठ पंजाबी और खाने की शौकीन मोना सिंह ने चंडीगढ़ की मेहमान नवाजी की तारीफ की। मोना ने कहा कि जब चंडीगढ़ आती हूं तो यहां पर पंजाबी के नए शब्द सीखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
रिएलिटी डांस शो झलक दिखला जा की विजेता, कई कार्यक्रम को होस्ट कर चुकीं मोना सिंह ने बताया कि डांस और शो होस्ट करने की तुलना में मुझे एक्टिंग करना ज्यादा पसंद है। जब मैं किसी टीवी सीरियल या फिल्म में अभिनय करती हूं तो मुझे आत्मिक शांति मिलती है। रियल लाइफ में माहौल कितना ही गमगीन क्यों न हो जाए उनकी आंख में आंसू बामुश्किल ही आते हैं। मोना सिंह कहती हैं, सच कहूं तो मेरी आंखों में जल्दी से आंसू नहीं आते।
विज्ञापन
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
मोना सिंह कहती हैं कि शुरुआत से लेकर अब तक की बात करूं तो मुझमें काफी बदलाव आया है। जिन चीजों के बारे में सिर्फ सुना था उन्हें देखा। इसी बीच कुछ नकारात्मक चीजें भी हुई। कई बार माहौल ही कुछ ऐसा बना पर मैं अपना काम काम करती गई। वैरायटी के किरदार निभाए और अपने अनुभव के साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनी। एक तरह से जिंदगी को नए सिरे से अनुभव किया है।