पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर फिर उबला पंजाब, आगजनी-बवाल
पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी एक मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दूसरी बार ऐसा मामला सामने आया। पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर देखिए बवाल और तोड़फोड़ की तस्वीरें।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर फिर उबला पंजाब, आगजनी-बवाल
दरअसल इस बार पंजाब के फिरोजपुर के गांव मिसरी वाला में शुक्रवार शरारती तत्वों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए। इससे भड़के सिख समुदाय के लोगों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर दर्शन सिंह को पीटकर जख्मी कर दिया और उनकी कार भी तोड़ दी। यही नहीं उसके भतीजे की बाइक फूंक दी।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर फिर उबला पंजाब, आगजनी-बवाल
भड़की भीड़ को संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी हरदयाल सिंह मान और डीसी डीपीएस खरबंदा ने लोगों को आश्वासन दिलवाया कि जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। गांव शेरखां के गुरुद्वारे में बंद के ऐलान की घोषणा के लिए दर्शन सिंह ने मनाही की थी। इस बात से सिख समुदाय के लोग नाराज थे।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर फिर उबला पंजाब, आगजनी-बवाल
शुक्रवार को साढ़े तीन बजे के करीब गांव मिसरी वाला में किसी शरारती तत्व ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए। इस बात की खबर फैलते ही सिख समुदाय के लोग क्रोधित हो गए। उसी समय मेंबर दर्शन सिंह गांव मिसरी वाला में पहुंच गए। लोगों ने उसे देखते ही पीटना शुरू कर दिया और उनकी कार तोड़ दी। यही नहीं उसके भतीजे की बाइक फूंक दी।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर फिर उबला पंजाब, आगजनी-बवाल
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी हरदयाल सिंह मान और डीसी डीपीएस खरबंदा पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और शरारती तत्वों को सुबह तक पकड़ने का आश्वासन दिया। लोग धरने पर बैठ गए।