'हमारा एकलौता बेटा था, जालिमों ने उसे भी जिंदा नहीं छोड़ा'
रुपयों के लेन-देन में हत्यारों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर डाली। इकलौते कमाऊ पूत की हत्या से परिवार हो गया बेसहारा। दर्दनाक तस्वीरें।
'हमारा एकलौता बेटा था, जालिमों ने उसे भी जिंदा नहीं छोड़ा'
रुपयों के लेन-देन में हत्यारों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर डाली। इकलौते कमाऊ पूत की हत्या से परिवार हो गया बेसहारा। दरअसल पैसे के लेनदेन को लेकर न्यू विजय नगर स्थित मकान में एक युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है युवक आरोपियों से कमेटी में डाले पैसे लेने गया था।
'हमारा एकलौता बेटा था, जालिमों ने उसे भी जिंदा नहीं छोड़ा'
पुलिस के मुताबिक कमला नगर निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र वर्मा की सर्कुलर रोड पर वर्मा म्यूजिक सिस्टम के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे साइकिल से न्यू विजय नगर में रहने वाले कुछ युवकों से बकाया लेने आया था। यहां करीब पंद्रह मिनट रुकने के बाद राजेंद्र और मकान में मौजूद अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर एक युवक ने धारदार हथियार से राजेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया।
'हमारा एकलौता बेटा था, जालिमों ने उसे भी जिंदा नहीं छोड़ा'
घायल राजेंद्र जैसे-तैसे मकान से बाहर निकला। घायल को देख पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। कुछ ही दूरी पर जाकर राजेंद्र बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। फिर पड़ोसियों ने एकजुटता दिखाकर वारदात वाले मकान में मौजूद युवकों को मकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद राजेंद्र को पीजीआई लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। अभी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
'हमारा एकलौता बेटा था, जालिमों ने उसे भी जिंदा नहीं छोड़ा'
गर्दन पर वार होने कारण राजेंद्र का तेजी से खून बहने लगा। आरोपियों से बचने के लिए वह अपनी साइकिल लेकर मकान से बाहर दौड़ा। यहां एक महिला को खड़ी देखकर घायल बोला कि हमलावरों ने मेरे रुपये भी छीन लिये। पीड़ित की हालत देख महिला घबरा गई और उसके मुंह से चीख निकल गई। इसी बीच राजेंद्र ने साइकिल पर बैठकर चलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ कदम पर ही वह गिर गया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।