फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था, अंजाम भुगतेगी

Sun, 20 Aug 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sun, 20 Aug 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
mohali ekam singh murder case hearing
एकम सिंह मर्डर केस मोहाली
6 फीट लंबे पति का कत्ल करके उसे ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था और शव को ठिकाने लगाते पकड़ी गई थी। अब उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और कड़ी सजा मिलेगी।
mohali ekam singh murder case hearing
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
मोहाली के बहुचर्चित एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को हुई सुनवाई जहां मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों के बयान दर्ज हुए, वहीं मटौर थाने की पुलिस ने हत्या के बाद एकम के शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस अटैची का प्रयोग हुआ था उसे भी अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया गया। साथ ही केस से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेज व सबूत भी अदालत में पेश किए गए। 
mohali ekam singh murder case hearing
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, जज ने पुलिस से पूछा कि आखिर वह बीएमडब्ल्यू कार कहां पर है। इससे शव बरामद किया था। इस पर पुलिस का जवाब था कि कार थाने में है। उसके टायरों की हवा निकली हुई है। ऐसे में उसे मौके पर लाना मुश्किल है। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को निश्चित की है। साथ ही सुनवाई पर बीएमडब्ल्यू पेश करने के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तय समय में अदालत की सुनवाई हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mohali ekam singh murder case hearing
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
केस मुख्य आरोपी सीरत ढिल्लों को लुधियाना अदालत से लाकर पेश किया गया। इसके बाद एकम ढिल्लों के भाई दर्शन ढिल्लों के बयान दर्ज होने की कार्रवाई चली। इस दौरान उसने कहा कि उस तबीयत खराब है। इस पर अदालत ने उसे कोई भी ढील देने से इंकार करते हुए कहा कि आज हर हालत में बयान दर्ज करवाने होंगे। जज ने कोर्ट के स्टाफ से स्टूल मंगवाया। साथ ही दर्शन ढिल्लों से कहा कि अब आप बैठ कर आराम से बयान दर्ज करवाएं। 
विज्ञापन
mohali ekam singh murder case hearing
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस दौरान ऑटो चालक तुल बहादुर भी पेशी पर आया था। लेकिन दर्शन ढिल्लों के बयान न होने के चलते उसने के बयान नहीं हो पाए। बता दें कि पुलिस ने मामले में 55 गवाह बनाए है। इनमें ऑटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं। जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed