फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था, अब भुगतेगी सजा

Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
mohali ekam singh murder case hearing in fast track court
एकम सिंह मर्डर केस मोहाली
एक महिला ने अपने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था। मामले में अब वह सजा भुगतेगी, जानिए कैसे मारा था।
mohali ekam singh murder case hearing in fast track court
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
मामला मोहाली का था। करीब पांच महीने पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की आरोपी सीरत ढिल्लों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। उस पर हत्या करने, सबूतों को मिटाने व आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए हैं। जबकि मामले में सीरत की मां जसविंदर कौर, भाई विनय प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जगत पर भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं। 
mohali ekam singh murder case hearing in fast track court
Mohali murder
सीरत के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए हैं।  सीरत की मां जसविंदर कौर तथा भाई विनयप्रताप को भी 120बी के तहत रखा गया है। सीरत के खिलाफ उन सभी धाराओं को जारी रखा गया है, जो एफआईआर में दर्ज थीं। 17 अगस्त से केस का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohali ekam singh murder case hearing in fast track court
Mohali murder
जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो चालक ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी, उसके भाई और एकम की मां पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 55 गवाह बनाए है। 
विज्ञापन
mohali ekam singh murder case hearing in fast track court
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल - फोटो : अमर उजाला
गवाहों में ऑटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं। जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था। इसके अलावा सीरत के बच्चे, नौकरानी, गुरुद्वारा अंब साहिब के दो सेवादार भी गवाह बनाए गए हैं। मामले में उस मोबाइल शॉप के मालिक को भी गवाह बनाया गया है। हत्या के बाद जहां से सीरत ने मोबाइल फोन खरीदा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed