फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी से पहले भाई शहीद, चेहरा देख बहन बोली कुछ ऐसा, सुनकर सभी भावुक

Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Funeral of Martyr Jaspreet singh, killed in pakistan ceasefire in naushera sector
Martyr Jaspreet Singh
राखी से पहले भाई देश पर कुर्बान हो गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो भाई का चेहरा देखकर बहन ने ऐसी बात कह दी, सुनकर सभी भावुक हो गए। 
Funeral of Martyr Jaspreet singh, killed in pakistan ceasefire in naushera sector
Martyr Jaspreet Singh
जम्मू-कश्मीर में एलओेसी के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद जवान जसप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार शाम गांव तलवंडी मल्लियां पहुंचा। जैसे ही शव पहुंचा घर में कोहराम मच गया। मां और भाई बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं शहीद जवान के अंतिम दर्शनों के लिए काफी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 
Funeral of Martyr Jaspreet singh, killed in pakistan ceasefire in naushera sector
Martyr Jaspreet Singh
इस दौरान शहीद जवान भाई का चेहरा देखकर बहन पर​विंद्र कौर ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तानियों ने गोलियां मार उसके भाई के सीने को छलनी किया है, केंद्र सरकार भी पाकिस्तान के कई जवानों को गोलियों से छलनी करके बदला लें, तभी उनके कलेजे में ठंडक पहुंचेगी। बहन ने कहा कि राखी से पहले भाई छीन लिया, ऐसे पाकिस्तान को तबाह कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of Martyr Jaspreet singh, killed in pakistan ceasefire in naushera sector
Martyr Jaspreet Singh
शहीद जवान के शव को कुछ देर घर में रखने के बाद गांव के सरकारी सेकेंडरी स्कूल में रखा गया। यहां पूरे गांव के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद श्मशान घाट लाया गया। जहां 7वीं बटालियन राजपूताना राइफल फिरोजपुर ने सलामी दी। पिता स्वर्ण सिंह और भाई कुलदीप ने शहीद जवान को मुखग्नि दी। वहीं मौके पर काफी संख्या में प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। 
विज्ञापन
Funeral of Martyr Jaspreet singh, killed in pakistan ceasefire in naushera sector
Martyr Jaspreet Singh
मौके पर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने शहीद जवान जसप्रीत सिंह के परिवार से दुख सांझा किया। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि सीमा पर बढ़ रहा तनाव चिंता का विषय है। इस मौके उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से शहीद के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को पंजाब पुलिस में नौकरी देने का एलान भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed