{"_id":"595b51074f1c1b10178b4c0f","slug":"miss-india-manushi-chhillar-dropping-mbbs-year-for-miss-world-contest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मिस वर्ल्ड' बनने को मिस इंडिया मानुषी बड़ा कदम उठा रही हैं, मां बाप भी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मिस वर्ल्ड' बनने को मिस इंडिया मानुषी बड़ा कदम उठा रही हैं, मां बाप भी साथ
Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
manushi chillar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस इंडिया 2017 बनने के बाद मिस वर्ल्ड बनने के लिए मानुषी छिल्लर बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। इस फैसले में मां बाप ने भी उनका साथ दिया, जानिए।
2 of 5
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर पहली बार सोमवार को अपने गांव पहुंची तो इस बात का खुलासा किया। एक सवाल के जवाब में मानुषी ने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान मिस वर्ल्ड चैम्पियनशिप पर है। दिसंबर में चाइना में यह प्रतियोगिता होगी और इसकी तैयारी के लिए वे मुंबई जा रही हैं। इस वजह से ही वे एमबीबीएस का एक साल ड्रॉप कर रही हैं। प्रतियोगिता पूरी होने के बाद वे इसे पूरा करेंगी।
3 of 5
Manushi Chillar
मानुषी ने बताया कि उनके इस फैसले में मां बाप भी उनके साथ हैं। वैसे भी मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया उनका पहला शौक है। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई और ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी में बैलेंस करने में दिक्कत जरूर आई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे एमबीबीएस पूरी नहीं करेंगी। एमबीबीएस पूरी करके डॉक्टर बनकर वे बहुत से ऐसे काम करना चाहती हैं, जो महिलाओं के हित में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर कहती हैं कि कुछ भी करने की कोई सीमा नहीं होती। हम सीमा से परे हैं और हमारे सपने भी अनंत हैं। हमें खुद पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए। उनके माता-पिता ने इसी सोच के साथ हरियाणा में उनकी परवरिश की। फिलहाल उनका पूरा ध्यान भारत के लिए विश्व सुंदरी का खिताब जीतने पर है। इसके लिए वह भरसक प्रयास करेंगी और भरोसा है कि जरूर जीतेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
मानुषी चिल्लर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
गौरतलब है कि हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकल कर एफबीबी कलर्स मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर देश भर की लड़कियों का आदर्श बन गई हैं। रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।