फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस इंडिया बनने के बाद पहली बार घर आईं मानुषी छिल्लर, कई मुद्दों पर बेबाक बोलीं

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
miss india 2017 manushi chillar visited at paternal village
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया 2017 बनने के बाद मानुषी छिल्लर पहली बार घर आईं तो जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान वे पहली बार मीडिया से रूबरू हुईं और अपने इरादे साफ किए।
miss india 2017 manushi chillar visited at paternal village
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
सोमवार को मानुषी छिल्लर अपने पैतृक गांव बामनोली पहुंची तो पूरा गांव आशीर्वाद देने के लिए उमड़ा। गांव के बुजुर्गों ने मानुषी को चांदी की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया। गांव के बच्चे, बूढ़े, जवान ही नहीं बल्कि महिलाएं भी मानुषी की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुए। शाम को जब मानुषी छिल्लर ने गांव की धरती पर पैर रखा तो सभी ने उन्हें पलकों पर बैठा लिया।
miss india 2017 manushi chillar visited at paternal village
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
गाड़ी से उतरते ही मानुषी पर फूलों की बरसात शुरू हो गई और साथ में सेल्फी का दौर भी। गांव पहुंचते ही मिस इंडिया मानुषी छिल्लर सबसे पहले अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए मंदिर में पहुंची। मानुषी ने यहां पर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। यहां पर मानुषी के साथ उसका पूरा परिवार साथ था। उन्होंने भी मंदिर में पूजा की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें मंदिर के बारे में भी बारीकी से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss india 2017 manushi chillar visited at paternal village
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
इस मौके पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बारे में हर महिला को जागरूक बनाना जरूरी है। इसलिए मेरा ध्यान महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर है। मैंने ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके जरिए महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक कर रही हूं, क्योंकि इस मुद्दे को मैं बेहद जरूरी समझती हूं।’
विज्ञापन
miss india 2017 manushi chillar visited at paternal village
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मंदिर में पूजा कि बाद मानुषी छिल्लर बैंक कॉलोनी स्थित अपनी नानी के घर पहुंची। नानी से बेहद लगाव होने के चलते उनकी जिद थी कि लंबी ट्रेनिंग से पहले वह उनसे जरूर मिलेंगी। यहां उन्होंने 45 मिनट रुककर केवल बचपन की यादों को ताजा किया, बल्कि भविष्य के बारे में भी खुलकर बातचीत की। मानुषी ने नानी को बताया कि अब वे मुंबई में मिस वर्ल्ड की ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed