8 तस्वीरें...बीच सड़क पर नाबालिग लड़की ने जन्मा बच्चा
खून बहता देख महिलाओं को उसकी हालत का पता चला और देखते ही देखते बीच सड़क पर लेटी नाबालिग ने साड़ियों और दुपट्टे की ओट में बच्चे को जन्म दिया। देखिए 8 तस्वीरें।
8 तस्वीरें...बीच सड़क पर नाबालिग लड़की ने जन्मा बच्चा
बीच सड़क पर नाबालिग लेटी हुई थी, खून बहता देख महिलाओं को उसकी हालत का पता चला और साड़ियों और दुपट्टे के ओट में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। शनिवार को एक नाबालिग ने सड़क के बीचों बीच बच्चे को जन्म दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को पीजीआई के वार्ड दो में भर्ती कराया गया।
8 तस्वीरें...बीच सड़क पर नाबालिग लड़की ने जन्मा बच्चा
दरअसल मामले के अनुसार शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप शाम पांच बजे पीली कोठी के पास सड़क पर एक महिला लेटी हुई थी। वहां खेल रहे बच्चों ने घर जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। स्थानीय निवासी राकेश और उनकी पत्नी ने एंबुलेंस और 100 नंबर पर कॉल किया। महिला अंशुल पास की पुलिस चौकी भी गई।
8 तस्वीरें...बीच सड़क पर नाबालिग लड़की ने जन्मा बच्चा
वहीं मौके पर नियंत्रण कक्ष में फोन करने वाले एक व्यक्ति को जवाब मिला कि शहर की तीनों एंबुलेंस बाहर हैं। इसी बीच ज्यादा खून बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर गली के आसपास खडे़ लोग एकत्रित होने लगे और कुछ महिलाओं ने स्थिति को देखते हुए साड़ियों व दुपट्टे से जच्चा के चारों और ओट बनाई।
8 तस्वीरें...बीच सड़क पर नाबालिग लड़की ने जन्मा बच्चा
मौके पर एक दाई ने डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी की। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। शाम 6 बजे एंबुलेंस आई और जच्चा-बच्चा को पीजीआई ले गई। नवजात की हालत को गंभीर बताया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला कूड़ा उठाने वाली है।