'मर्दानियों' को सलाम, बेटियां बचाने को कर रहीं अनोखा काम
खाकी वर्दी वाली इन मर्दानियों के बारे में जानकर आप
भी नाज करेंगे। ये बेटियां बचाने को वो काम कर रहीं, जो अच्छो-अच्छो के बस
का नहीं जो। रिपोर्टः मुकेश खुराना, फतेहाबाद
'मर्दानियों' को सलाम, बेटियां बचाने को कर रहीं अनोखा काम
ये बेटियां हैं हरियाणा के फतेहाबाद पुलिस की बहादुर ऑफिसर्स- एसपी संगीता कालिया, कांस्टेबल बिमला देवी, सुंदर देवी, कमलेश और राजबाला। इस टीम ने खाकी पहनते हुए अपना काम इतने अच्छे से संभाला है कि मनचले इन्हें देखकर रास्ता बदल लेते हैं।
'मर्दानियों' को सलाम, बेटियां बचाने को कर रहीं अनोखा काम
एसपी संगीता कालिया किसी उदाहरण से कम नहीं हैं। एक साधारण परिवार में रहकर उन्होंने सपना देखा और उसे पूरा किया। जिस पुलिस विभाग में पिता कारपेंटर हुआ करते थे आज उसी विभाग में खुद एसपी के पद पर तैनात हैं।
'मर्दानियों' को सलाम, बेटियां बचाने को कर रहीं अनोखा काम
सब इंस्पेक्टर अरुणा छेड़छाड़ करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सेल्फ डिफेंस के गुर सिखा रही हैं। एसपी संगीता कालिया ने इस पर पहल की और पुलिस लाइन में महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षक बनाने के लिए अभियान चलाया गया। अरुणा एशियन मेडलिस्ट हैं और पुलिस विभाग में भी वह कई उपलब्धियां प्राप्त की चुकी हैं।
'मर्दानियों' को सलाम, बेटियां बचाने को कर रहीं अनोखा काम
महिला थाने में तैनात कांस्टेबल सुंदर देवी और कमलेश राइडर हैं। सुबह कॉलेज और स्कूल समय में दोनों बाइक पर राउंड लगाती हैं और शरारती तत्वों पर नजर रखती हैं। कांस्टेबल सुंदर देवी और कमलेश कहती हैं कि हर बहन, बेटी व मां को घटनाओं से सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेवारी है।