प्रदेशभर के 10वीं व 12वीं कक्षा में टॉप थ्री स्थानों पर रहे सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में राज्य स्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यहां देखें कार्यक्रम की तस्वीरें...
2 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहुजा और रोहतक मंडलायुक्त पंकज यादव ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड के मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
3 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह से ही विद्यार्थी एमडीयू के सभागार में पहुंचने शुरू हो गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा -2019 में प्रदेश के जिलों की टॉप - थ्री रैंकिंग में जगह बनाने वाले इन विद्यार्थियों के परिजन व अभिभावक भी साथ आए।
4 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों ने मेधावियों को जीवन की एबीसीडी का पाठ पढ़ाया। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहुजा ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखें, यह जरूरी है।
5 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आदतें चरित्र बनाती हैं। चरित्र भविष्य बनाता है।डा. मार्कंडेय आहुजा ने प्रदेशभर से आए होनहारों को एटीट्यूड, बोल्डनेस, कंपेशन, डिजायर, फोकस के उपयोगी अर्थ बता जिंदगी की एबीसीडी समझाई