{"_id":"59df40444f1c1bd9538b707d","slug":"mental-disorder-symptoms-mental-disorder-treatment-mental-disorder-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नजर आएं ये लक्षण तो बिल्कुल शर्म न करें, वरना जिंदगी बरबाद समझो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजर आएं ये लक्षण तो बिल्कुल शर्म न करें, वरना जिंदगी बरबाद समझो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
stress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको ये सभी लक्षण नजर आएं तो बिल्कुल भी शर्म न करें। जानलेवा बीमारी हो सकती है, जो जिंदगी बरबाद कर देगी। जानिए क्या है और इसके बारे में सब कुछ।
stress
आमतौर पर लोग मानसिक बीमारी का ताल्लुक पागलपन से मानते हैं। सोचते हैं कि डाक्टर को दिखाने के दौरान किसी ने देख लिया तो लोग क्या कहेंगे। इस वजह से लोग इलाज कराने से कतराते हैं। जबकि 80 प्रतिशत लोग कॉमन मेंटल डिस्आर्डर से पीड़ित होते हैं। दरअसल अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है कि मानसिक बीमारियां कौन सी हैं और उनके लक्षण कौन से हैं।
स्ट्रेस
इलाज नहीं कराने की स्थिति में कई लोग पूरी जिंदगी बीमारी का दंश झेलते रहते हैं। इससे उनकी क्वालिटी आफ लाइफ खराब हो जाती है। जबकि अधिकतर बीमारियों का इलाज दवाइयों से संभव है। मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जानते हैं कि आखिर मानसिक बीमारियां कौन सी हैं और उसका इलाज क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रेस
ये होते हैं कॉमन मेंटल डिस्आर्डर
विशेषज्ञों का कहना है कि 100 में से 25 व्यक्ति कॉमन मेंटल डिस्आर्डर से पीड़ित होते हैं। इनमें मुख्य रूप से डिप्रेशन, नशे का आदी होना, सिरदर्द, डर लगना, रिलेशनशिप में प्राब्लम, बार-बार हाथ धोने की आदत, दरवाजे की कुंडी को चेक करना, झगड़े की वजह से तनाव में रहना, घबराहट, चिंता करना और नई परिस्थितियों में एडजस्ट न होना जैसे लक्षण कॉमन मेंटल डिस्आर्डर में आते हैं।

ये होते हैं प्राथमिक लक्षण
भूख न लगना और नींद न आना, अक्सर कमजोरी महसूस होना, असहाय व आशाहीन महसूस होना, आपको याद नहीं कि आप आखिरी बार खुश कब थे, बिस्तर से उठने या नहाने जैसी डेली रुटीन की चीजें भी आपको टास्क लगती हैं, आप लोगों से कटने लगे हैं, आप खुद से नफरत करते हैं और अपने आप को खत्म कर लेना चाहते हैं, गूगल पर खुदकुशी के तरीके सर्च करते हैं तो आपको तुरंत मदद लेनी चाहिए।