फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन के बार्डर पर जवान शहीद, पार्थिव शरीर लेने आई सेना में रोष, अंत्येष्टि

Tue, 26 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
martyr funeral, martyr hoshiar singh funeral, hoshiar singh martyr on china border, fatehabad martyr
चीन बॉर्डर पर शहीद हुआ फतेहाबाद का लाल होशियार सिंह - फोटो : अमर उजाला
चीन बार्डर पर शहीद हुए 21 साल के जवान का पार्थिव शरीर जब यहां पहुंचा तो मौके के हालत देख सेना अधिकारी भड़क गए। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
martyr funeral, martyr hoshiar singh funeral, hoshiar singh martyr on china border, fatehabad martyr
चीन बॉर्डर पर शहीद हुआ फतेहाबाद का लाल होशियार सिंह - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के गांव बहबलपुर निवासी 21 वर्षीय होशियार सिंह का 2 दिन पहले भारत-चीन बॉर्डर पर साथी सैनिकों सहित गाड़ी खाई में गिर जाने से निधन हो गया था। बड़ी विडंबना देखने को मिली कि भारत मां के इस सेवक का पार्थिव शरीर यहां लाया गया तो प्रशासन की तरफ से अगुवाई के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके चलते साथ आए सेना के अधिकारियों में रोष देखने को मिला।
martyr funeral, martyr hoshiar singh funeral, hoshiar singh martyr on china border, fatehabad martyr
चीन बॉर्डर पर शहीद हुआ फतेहाबाद का लाल होशियार सिंह - फोटो : अमर उजाला
जब होशियार सिंह का पार्थिव शरीर फतेहाबाद बस स्टैंड पर पहुंचा तो मौके पर कोई पुलिस या प्रशासन का अधिकारी मौजूद नहीं रहा। सैनिक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बाट जोहते रहे। बाद में सूचना भिजवाई गई, तब कहीं जाकर करीब पौना घंटा सैनिक के पार्थिव शरीर को गांव के लिए ले जाया गया। इस बारे में जिला पुलिस के सुरक्षा प्रभारी सतबीर सिंह का कहना है कि उनके पास इस बारे में कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr funeral, martyr hoshiar singh funeral, hoshiar singh martyr on china border, fatehabad martyr
चीन बॉर्डर पर शहीद हुआ फतेहाबाद का लाल होशियार सिंह - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद जिले के बहबलपुर गांव के होशियार सिंह का जन्म 6 जुलाई 1994 को हुआ था। 2014 में वह सेना में भर्ती हो गए। परिवार के लोग भी देशसेवा में अपने लाडले का योगदान देख फूले नहीं समा रहे थे, लेकिन हाल ही में दो दिन पहले लाडला उन्हें छोड़कर सदा-सदा के लिए चला गया। जट्टसिख रेजीमेंट के शहीद जवान होशियार सिंह की सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
martyr funeral, martyr hoshiar singh funeral, hoshiar singh martyr on china border, fatehabad martyr
चीन बॉर्डर पर शहीद हुआ फतेहाबाद का लाल होशियार सिंह - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ पार्थिव शरीर के साथ आई टीम की अगुवाई कर रहे सेना के अधिकारी मथुरा प्रसाद की मानें तो हादसे के तुरंत बाद हिसार कैंट में जानकारी दी गई थी, जहां से फतेहाबाद के डीसी और पुलिस विभाग के पास सूचना आनी थी। ऐसी लापरवाही क्यों हुई, यह गलत है। इस बारे में दोनों तरफ के अफसरान एक-दूसरे को गलत बताते रहे। बहरहाल शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed