फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

..आखिरी बार चाहकर भी मां से बात नहीं कर पाए थे शहीद अंकुर

Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
विक्रम बनेटा/अमर उजाला, झज्जर
विक्रम बनेटा/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
 Martyar Arun wanted to talk his mother but failed
मां से बात नहीं कर सके शहीद अंकुर

पिता श्रीभगवान ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अंकुर उनसे आखिरी बार बात कर रहा है। लेकिन अब श्रीभगवान को एक बात का हमेशा मलाल रहेगा।

 Martyar Arun wanted to talk his mother but failed
मां से बात नहीं कर सके शहीद अंकुर

पापा कहां हो, मां से बात करा देते। फिर तो छह-सात दिन में बात होगी, क्योंकि बर्फ गिर रही है और हम ऊपर हेडक्वार्टर जा रहे हैं तो वहां पर नेटवर्क की वजह से बात नहीं हो पाएगी। ये शब्द उखलचना गांव निवासी शहीद अंकुर ने बुधवार सुबह 10 बजे अपने पापा श्रीभगवान से फोन पर बात करते हुए कहे।

 Martyar Arun wanted to talk his mother but failed
मां से बात नहीं कर सके शहीद अंकुर

 लेकिन श्रीभगवान घर से बाहर होने के कारण शहीद अंकुर की बात उसकी मां सविता से नहीं करवा पाए, जिसका मलाल उन्हें अब हो रहा है। शहीद अंकुर के पिता श्रीभगवान का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि ये अंकुर का आखिरी फोन है और इसके बाद वे अपने जिगर के टुकड़े से कभी बात नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Martyar Arun wanted to talk his mother but failed
मां से बात नहीं कर सके शहीद अंकुर

अंकुर के शहीद होने की खबर जैसे ही शुक्रवार को गांव उखलचना के लोगों को लगी तो हर किसी की आंख नम दिखाई दी लेकिन अभी अंकुर की मां सविता को इस बारे में नहीं बताया कि गया है कि उसका लाल शहीद हो गया है।

विज्ञापन
 Martyar Arun wanted to talk his mother but failed
मां से बात नहीं कर सके शहीद अंकुर

2012 में भर्ती हुआ था अंकुर
उखलचना निवासी 25 वर्षीय शहीद अंकुर ने 2012 में भारतीय सेना को ज्वाइन किया था। उसको पहली पोस्टिंग के तौर पर पठानकोट भेजा गया था लेकिन अभी पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में तैनात था। शहीद अंकुर की शादी फरवरी 2012 में हुई थी। उन्हें अभी तक कोई बच्चा नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed