{"_id":"6addef29a625fb731506c564","slug":"chandigarh-punjab-today-big-news-body-recovered-from-debris-in-ludhiana-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big news: झोटा हत्याकांड को लेकर झाड़ू फूंक प्रदर्शन, डिलीवरी बॉय से मारपीट; लुधियाना में शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big news: झोटा हत्याकांड को लेकर झाड़ू फूंक प्रदर्शन, डिलीवरी बॉय से मारपीट; लुधियाना में शव बरामद
Sun, 25 Oct 2026 05:34 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:34 PM IST
सार
झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब में रविवार को झाड़ू फूंक प्रदर्शन किया गया। अटारी बॉर्डर पर हथियार और हेरोइन बरामद हुई है। बरनाला में तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन। अटारी बॉर्डर पर हेरोइन और हथियार बरामद। बरनाला में तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट। लुधियाना में मलबे में दबा मिला एक शव। मलोया में 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Trending Videos
झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन
मानसा के परविंदर सिंह उर्फ झोटा हत्याकांड में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, किसान यूनियन सिद्धूपुर समेत अन्य संगठनों ने झाड़ू जलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगें उठाईं।प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

अटारी बॉर्डर पर हेरोइन और हथियार बरामद
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अटारी क्षेत्र में पुलिस ने एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी। थाना घरिंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से हेरोइन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई। वहीं, सीमा चौकी के पास से बीएसएफ ने दो पिस्तौल बरामद की। पढ़ें पूरी खबर

बरनाला में तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट
पंजाब के बरनाला शहर में बाजाखाना रोड पर पार्सल की पेमेंट मांगने को लेकर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी देने के बाद जब कर्मचारियों ने ग्राहक से पेमेंट मांगी, तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बरनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना में मलबे में मिला शव
लुधियाना में निर्माणाधीन इमारत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मलबे में दबा हुआ था। जमीन मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शख्स की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

मलोया में 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
चंडीगढ़ के मलोया में श्रीराम कृष्ण सेवादल की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1100 महिलाओं ने भाग लिया। 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे शिव मंदिर, मलोया पिंड से शुरू हुई कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर