{"_id":"6ade662eaa8f3037ed0d0af5","slug":"your-flower-like-complexion-your-glass-like-form-left-the-audience-spellbound-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1158831-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेरा फूलों जैसा रंग, तेरे शीशे जैसे अंग... ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेरा फूलों जैसा रंग, तेरे शीशे जैसे अंग... ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
एसएमपीजी की पांचवीं वर्षगांठ पर ट्राइसिटी के गायकों ने बिखेरे सुर, पुराने हिंदी फिल्मी गीतों ने बांधा समा
कर्नल बीके शर्मा के निर्देशन में हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त डीआईजी हरदयाल मान रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। तेरा फूलों जैसा रंग, तेरे शीशे जैसे अंग... रोमांटिक गीत जब अनुराग और रुचिका ने गाया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सेक्टर-10 के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के सभागार में सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप (एसएमपीजी) की पांचवीं वर्षगांठ पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ट्राइसिटी के गायकों ने पुराने हिंदी फिल्मी गीतों से समा बांध दिया। कर्नल बीके शर्मा (सेवानिवृत्त) के निर्देशन में सजी इस महफिल में गीत-संगीत के साथ यादों के कई रंग देखने को मिले।
पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त डीआईजी हरदयाल मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगीत लोगों को आपस में जोड़ने के साथ जीवन में प्रसन्नता भी भरता है। विशेष अतिथि के रूप में क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, अभिनेता डॉ. भारत भूषण शर्मा, फिल्म निर्माता डॉ. मनजीत बल और अभिनेता एवं गायक संजय चड्ढा मौजूद रहे।
गीतों ने बांधा समा, तालियों से गूंजा सभागार
कार्यक्रम की शुरुआत मायरा के नृत्य से हुई। इसके बाद किशोर कुमार शर्मा ने चांद सी महबूबा गीत प्रस्तुत किया। विक्रमजीत ग्रोवर और मधु शर्मा ने करवटें बदलते रहे... जबकि कर्नल बीके शर्मा और नीलम ने हम तुम युग-युग से... गीत सुनाया। कर्नल बीके शर्मा ने रेखा शर्मा के साथ अगर मैं पूछूं.. की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। अनुराग और रुचिका ने तेरा फूलों जैसा रंग..., जबकि विक्रम संधू और पूनम ने बादल क्यों गरजता है... गीत पेश किया। अनिता रतन और पूनम शर्मा के एकल गीतों को भी सराहना मिली। डॉ. राजू धीर की छम-छम बाजे... प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
कई गायकों ने दीं प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में डॉ. आरपी बंसल, डॉ. शशिकांत, दीपक भटनागर, सुरिंदर कक्कड़, संजय चड्ढा, अविनाश बंसल, हरजिंदर, डॉ. संजीत, डॉ. लवलीन, एमपी सिंह, मधु चंदेल, निर्मल नूर, शालिनी अत्री, संजीव कौड़ा, मीना भट्ट, आरसी दास, लता मेहरा, हरि शरण पुरी, नीरा पुरी, नवीन गुलशन सोनी, आरपी दुग्गल, आरती बेदी, विक्की संधू, पूनम डोगरा, तरसेम, प्रियंका सिंह, अवस्थी, कंचन लता, पंकज, संजय शर्मा, शिवानी, मोहिंदर और अनुपम सहित अन्य गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।