{"_id":"6ade65ef0a84b1b55e01acd2","slug":"welcome-to-new-students-they-are-encouraged-to-participate-in-activities-alongside-their-studies-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1158833-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नए विद्यार्थियों का स्वागत, पढ़ाई के साथ गतिविधियों में भाग लेने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नए विद्यार्थियों का स्वागत, पढ़ाई के साथ गतिविधियों में भाग लेने की सलाह
विज्ञापन
पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा ने विद्यार्थियों को संपूर्ण विकास के लिए किया प्रेरित
अनुशासन, समय के सदुपयोग और हॉस्टल की व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर
फोटो सहित
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के सरदार वल्लभभाई पटेल बॉयज हॉस्टल नंबर-4 में रविवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रो. वर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास होता है और वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के जूलॉजी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. ओंकार ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय कौशिक भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. वाईके रावल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। डीएसडब्ल्यू महिला प्रो. नमिता गुप्ता ने हॉस्टल की व्यवस्था बनाए रखने में जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
हॉस्टल के वार्डन डॉ. नवीन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. रजत संधीर, प्रो. शंकर सहगल और प्रो. अमित चौहान सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे। हॉस्टल के जनरल सेक्रेटरी सरताज सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।