{"_id":"6ade667dd91dc1b1fc06852c","slug":"girls-learnt-the-tricks-of-make-up-in-mcm-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1158880-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमसीएम में छात्राओं ने सीखे मेकअप के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमसीएम में छात्राओं ने सीखे मेकअप के गुर
विज्ञापन
फोटो सहित
दो दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को बताए करियर के अवसर
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से ‘द ग्लैमर एटेलियर’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को मेकअप की आधुनिक तकनीकों और सौंदर्य क्षेत्र में कारोबार शुरू करने के अवसरों से परिचित कराना था। मेकअप विशेषज्ञ एवं उद्यमी माहिका थापर ने छात्राओं को मेकअप के विभिन्न तरीकों, ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं और अपना व्यवसाय शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रचनात्मक रुचि को सफल उद्यम में बदला जा सकता है। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्राओं को नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करती हैं। व्यावहारिक प्रशिक्षण से वे सौंदर्य एवं वेलनेस क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के अवसर तलाश सकती हैं।