मानसा के दलित युवक सुखचैन सिंह का चार दिन बाद नम आंखों से अंतिम संस्कार हुआ। सुखचैन की मां फूट-फूट कर रोई।
2 of 8
सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार
चार दिन के बाद पुलिस की निगरानी में गांव घरागणा के रामबाग में नम आंखों के साथ सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम काला राम कंसल ने संस्कार के मौके पीड़ित परिवार को 5 लाख 62 हजार का चेक सौंपा।
3 of 8
सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार
मानसा के एसडीएम काला राम कंसल ने कहा कि अन्य 25 प्रतिशत राशि भोग और चालान पेश होने के बाद दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को नौकरी के लिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि नौकरी देने का फैसला सरकार ने करना है।
4 of 8
शमशान घाट के बाहर प्रदर्शन करते लोग
एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि चार आरोपी साधु सिंह, हरदीप सिंह, बलवीर सिंह वासी घरागणा और बिट्टू सिंह वासी नंगल खुर्द की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को सीता सिंह वासी माखा व बिट्टा सिंह वासी घरागणा को काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शराब ठेकेदार और एसएचओ कोटधरमू के शामिल होने के बारे में जांच की जाएगी।
5 of 8
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मजदूर मुक्ति मोर्च के भगवंत समाओ, सीपीआई एमएल लिब्रेशन के राजविंदर राणा, मृतक की माता कर्मजीत कौर, पिता रेशम सिंह और बसपा नेता भूपिंदर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख और सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है।