फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी

Sat, 27 Feb 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 27 Feb 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन

केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी

manhandled between aap and congress workers in kejriwal program

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा में सवाल पूछने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आप के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुट भिड़ गए। देखिए तस्वीरों में। रिपोर्ट: अनिल कुमार


फिरोजपुर।

केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी

manhandled between aap and congress workers in kejriwal program

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा में सवाल पूछने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आप के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुट भिड़ गए। भिड़ंत पंजाब के फाजिल्का जिले की तहसील जलालाबाद के गांव पाकां में हुई। दरअसल केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं। इसी बीच वो पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में लोगों को संबोध‌ित कर रहे थे।

केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी

manhandled between aap and congress workers in kejriwal program

इसमें यूथ कांग्रेसियों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे करने संबंधी सवाल पूछने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें कई कांग्रेसी जख्मी हो गए। जख्मी हुए यूथ कांग्रेसी नेता हरपिंदर सिंह मान उर्फ हैरी को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी

manhandled between aap and congress workers in kejriwal program

उधर, कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पर्चा दर्ज करने की मांग की। बताया जा रहा है कि गांव पाकां में आयोजित केजरीवाल की जनसभा में यूथ कांग्रेसी नेता गोल्डी कंबोज अपने साथ लगभग साठ कार्यकर्ता लेकर पहुंच गए। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया, जैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करने लगे तो कांग्रेसी नेता गोल्डी कंबोज पंडाल में खड़े होकर केजरीवाल से सवाल करने लगे।

विज्ञापन

केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी

manhandled between aap and congress workers in kejriwal program

इससे वहां आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गुट के कई लोग जख्मी हुए। कांग्रेसी नेता हरपिंदर सिंह मान उर्फ हैरी वासी चक जानीसर गंभीर जख्मी हो गए। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों गुटों के लोगों को शांत करवाया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed