{"_id":"5914bc144f1c1bb737853a1d","slug":"man-kaur-will-look-at-the-history-channel-chandigarh-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 101 की उम्र में जीता रेस में गोल्ड, अब हिस्ट्री चैनल पर दिखेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: 101 की उम्र में जीता रेस में गोल्ड, अब हिस्ट्री चैनल पर दिखेंगी
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम-मान कौर, उम्र-101 साल और उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त। अब ये हिस्ट्री चैनल पर दिखेंगी, जानिए इनके बारे में...
Indian athlete Man Kaur
देश ही नहीं दुनियाभर में चंडीगढ़ का मान बढ़ाने वाली वेटरन एथलीट मान कौर ने रेस के ट्रैक पर कई रिकार्ड बनाए हैं। इस उम्र में भी डाइट का पूरा ध्यान, योगा और जॉगिंग को अपने रूटीन का हिस्सा मानने वाली मान पर हिस्ट्री चैनल ने एक डाक्युमेंट्री शूट की है।
101 साल की मान कौर
यह डॉक्युमेंट्री पंजाबी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में शूट हुई, जिसमें मान कौर कई खेल गतिविधियां करती नजर आएंगी। इसी माह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2017 में मान कौर ने 100 मीटर रेस को 14 सेेकंड में पूरा कर रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था, जिसके बाद उन पर डॉक्युमेंट्री बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
जुलाई में दिखाया जाएगा चैनल पर
मान कौर के बेटे और वेटरन एथलीट गुरदेव सिंह (79) ने बताया कि वह मंगलवार को ही न्यूजीलैंड से लौटे हैं और इस समय पटियाला में हैं। हिस्ट्री चैनल की ओर से बुधवार और वीरवार को एक डाक्युमेंट्री फिल्म शूट की गई। इसे जुलाई में हिस्ट्री चैनल पर दिखाया जाएगा। हिस्ट्री चैनल की ओर से डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए मुंबई से टीम आई थी।
मां पर गर्व है

बेटे गुरदेव और बेटी अमृत कौर ने डॉक्युमेंट्री बनने पर खुशी जताते कहा कि हमें मां पर गर्व है। इस उम्र में अधिकतर लोग बीमारियाें से ग्रस्त होकर चारपाई पर लेटे होते हैं। वहीं हमारी मां देश ही नहीं विदेशाें में भी मेडल जीतने में लगी हैं। एक चैंपियनशिप जीतने के बाद अगली चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाती हैं।
सेहत के प्रति सजग हैं
रोजाना सुबह पार्क में दौड़ लगाती हैं। योगा भी करती हैं। बाहर का खाने से परहेज करती हैं। तली हुई कोई भी चीज नहीं खातीं। दिन में दो से अधिक बार जूस पीती हैं।
सेहत के प्रति सजग हैं
रोजाना सुबह पार्क में दौड़ लगाती हैं। योगा भी करती हैं। बाहर का खाने से परहेज करती हैं। तली हुई कोई भी चीज नहीं खातीं। दिन में दो से अधिक बार जूस पीती हैं।