{"_id":"589ea4f74f1c1b2938378b1f","slug":"major-truth-revealed-about-bsf-personnel-tej-bahadur-big-problem-may-be-for-bsf-and-govt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेजबहादुर के बारे में पता चली कई चौंकाने वाली बातें, हैरान होगी BSF और सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजबहादुर के बारे में पता चली कई चौंकाने वाली बातें, हैरान होगी BSF और सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Sun, 12 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
तेजबहादुर यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया खाने की शिकायत करने वाले जवान तेज बहादुर के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। ये सब जानकर सरकार और बीएसएफ को काफी हैरान होगी।
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
सरकारी सूत्रों का दावा है कि फेसबुक पर तेज बहादर के 17% फ्रेंड पाकिस्तानी हैं। अकाउंट पाक से ऑपरेट हो रहे हैं। फ्रेंड लिस्ट में 3 हजार नाम हैं। कई कनाडा, तंजानिया जैसे देशों से हैं। बीएसएफ की जांच में पता चला कि तेज बहादुर की प्रोफाइल पर पाक से कई पोस्ट हुई हैं। उनके नाम से 40 अकाउंट हैं, जिनमें से 39 फर्जी हैं। अफसर इस बात से भी हैरान हैं कि एक ऐसा जवान जो रिमोट एरिया से पोस्ट कर रहा है, उसके फेसबुक पर 3 हजार फ्रेंड हैं।
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
बीएसएफ ने मामले की जांच के दौरान तेज बहादुर यादव द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ही उसका पूरा अकाउंट खंगाला। वो इस बात से हैरान है कि उसके पेज पर पाकिस्तान से कई पोस्ट हुई हैं। पाकिस्तान मूल के लोग तेज बहादुर के वीडियो को भी #near mutiny in Indian Army हैशटैग से शेयर कर रहे हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियां अब उन प्रॉक्सी सर्वरों की जांच कर रही है, जिनके लिए इन अकाउंट्स का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजबहादुर यादव
बीएसएफ को इस मामले में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के भी सामने आने की उम्मीद है लेकिन अब तक कोई सामने नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि यादव के फेसबुक एकाउंटों को खंगालने से पता चला है कि पाकिस्तान के कई बाशिंदे उसके दोस्तों की सूची में भी है। ऐसे में एजेंसी संपर्कों के साथ उसकी बातचीत की पड़ताल भी कर रही है। एजेंसी जवान के जितने भी फेसबुक एकाउंट सक्रिय हैं, उनकी प्रामाणिकता की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
तेजबहादुर यादव
वहीं हाईकोट्र ने तेज बहादुर की पत्नी को पति के साथ दो दिन तक रहने की मंजूरी दे दी है। अब जम्मू के सांबा के बीएसएफ हेडक्वार्टर में यह मुलाकात होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बारे में बीएसएफ को जरूरी इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। शर्मिला ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण पिटिशन (habeas corpus) दायर की। शर्मिला ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि बीएसएफ ने उनके पति को अवैध हिरासत में ले रखा है।