फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंटाइन-डे पर आतंकियों से लड़ रहा था जवान, पत्नी डरी तो फोन कर दिया ये जवाब

Fri, 17 Feb 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Fri, 17 Feb 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
major satish dahiya martyr in handwara encounter at jammu kashmir
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
14 फ‍रवरी को एक ओर जहां देश के युवा वेलेंटाइन-डे मना रहे थे तो दूसरी ओर देश का जवान मेजर जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गया।
major satish dahiya martyr in handwara encounter at jammu kashmir
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
कश्मीर के हेंदवाड़ा में शहीद हुए मेजर सतीश दहिया का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम को उनके पैतृक गांव बनिहाड़ी पहुंचा। मृतक के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकाप्टर से नांगल चौधरी लाया गया फिर यहां से गांव बनिहाड़ी पहुंचाया गया जहां देर शाम को करीब साढ़े सात बजे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। 
major satish dahiya martyr in handwara encounter at jammu kashmir
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए गांव बनिहाड़ी में गांव व आसपास के हजारों लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय अपने हर किसी की आंखें अपने वीर सपूत के लिए नम दिखाई थी। शहीद को उनकी तीन वर्षीय बेटी प्रिया ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
major satish dahiya martyr in handwara encounter at jammu kashmir
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
शहीद मेजर सतीश दहिया ने आतंकियों से लोहा लेने से पूर्व मंगलवार दोपहर बाद अपनी पत्नी व माता-पिता से फोन पर बातचीत किया था। फोन पर बात करने के दौरान शहीद को आतंकी हमले की सूचना मिली तो उन्होंने पत्नी को कहा कि आतंकियों ने हमला कर दिया है, पहले वह उनसे निपट आता है, उनका सफाया कर वापस आने के बाद बात करता हूं। 
विज्ञापन
major satish dahiya martyr in handwara encounter at jammu kashmir
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन मेजर दहिया ने फोन पर अपने माता-पिता को आतंकी हमले के बारे में बताया था। इस पर पिता  अचल सिंह ने उसे पूरी वीरता के साथ लड़ने को कहा। इसके बाद पत्नी को बताया तथा कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed