फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सज गई झील, आज से गूंजेगा जय छठ मैया

Wed, 29 Oct 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: सज गई झील, आज से गूंजेगा जय छठ मैया

Mahaparva of sun worship, Preparations for Chhath Puja

सूर्य उपासना का महापर्व छठ के लिए सेक्टर-42 की न्यू लेक सजकर तैयार है। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अधिकारियों के  साथ लेक का जायजा लिया। छठ का आयोजन पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। लेक के चारों ओर लाइट लगाई गईं हैं।

तस्वीरें: सज गई झील, आज से गूंजेगा जय छठ मैया

Mahaparva of sun worship, Preparations for Chhath Puja

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता पंकज यादव ने बताया कि बुधवार शाम को ढलते सूर्य को और वीरवार को उगते सूर्य को छठ व्रती अर्घ्य प्रदान करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह महासचिव डीके सिंह, यूके सिंह, डॉ. एसडी पांडेय, पीएन शाही, राजीव गोविंद राव, दिलीप कुमार सिंह और पीपी यादव शामिल हुए।

तस्वीरें: सज गई झील, आज से गूंजेगा जय छठ मैया

Mahaparva of sun worship, Preparations for Chhath Puja

पंकज यादव ने बताया कि बुधवार सुबह लेक की पूजा की जाएगी। पहले लेक में गंगाजल प्रवाहित कर शुद्ध किया जाएगा। हजारों की संख्या में आनेवाले छठ व्रतियों के लिए एसोसिएशन के वलेंटियर तैनात रहेंगे। साथ ही पुलिस का सुरक्षा घेरा भी रहेगा। छठ पूजा में शहर के गणमान्य, राजनीतिक हस्तियां और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: सज गई झील, आज से गूंजेगा जय छठ मैया

Mahaparva of sun worship, Preparations for Chhath Puja

छठ महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार की शाम को खरना किया गया। इसमें व्रती पूरे दिन उपवास रखकर चावल और गुड़ की खीर पूजाकर ग्रहण करते हैं। उसके बाद अन्य लोगों को प्रसाद बांटा जाता है। चंद्रोदय के बाद से व्रती पानी भी नहीं पीते हैं। यहीं से अखंड उपवास शुरू होता है। यह उपवास वीरवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने तक जारी रहता है।

विज्ञापन

तस्वीरें: सज गई झील, आज से गूंजेगा जय छठ मैया

Mahaparva of sun worship, Preparations for Chhath Puja

न्यू लेक के अलावा सेक्टर-47 के हाउस नंबर 111 के साथ ग्राउंड में कृत्रिम सरोवर का निर्माण कर उसमें पानी भरा जाएगा और व्रती छठ पर सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे। छठ पूजा समिति के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि भारी संख्या में यहां पर व्रती परिवार के साथ पूजा के लिए आते हैं। इसके अलावा रामदरबार, कालोनी नंबर चार, दड़वा, बहलाना, रायपुरखुर्द, न्यू हाउसिंग बोर्ड कालानी धनास सहित अन्य भागों में छठ पूजा का आयोजन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed