फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोलेनाथ का एक रहस्यमयी मंदिर, शिव पूजा करने आते हैं नाग-नागिन, नहीं पहुंचाते किसी को नुकसान

Mon, 04 Mar 2019 12:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेहोवा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेहोवा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Maha shivaratri 2019, Unique Temple of Lord Shiva, Urnai Shiv Mandir
शिव मंदिर
महाशिवरात्रि के मौके पर हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में, जहां नाग-नागिन का एक जोड़ा शिव पूजा करने के लिए आता है। वह किसी को काटता नहीं, न ही उन्हें लेकर लोगों में कोई डर है।
Maha shivaratri 2019, Unique Temple of Lord Shiva, Urnai Shiv Mandir
शिव मंदिर
हम बात कर रहे हैं हरियाणा के पेहोवा के नजदीक अरूणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर की। कहा जाता है कि यहां हर साल महाशिवरात्रि पर नाग-नागिन का एक जोड़ा आता है और शिवलिंग की पूजा करके चला जाता है। इन्होंने आज तक किसी भी श्रद्धालु को नुकसान नहीं पहुंचाया।
Maha shivaratri 2019, Unique Temple of Lord Shiva, Urnai Shiv Mandir
शिव मंदिर
महंत वासुदेव गिरि बताते हैं कि नाग-नागिन का जोड़ा शिव प्रतिमा की परिक्रमा करता रहता है। पुराणों के अनुसार यहां भगवान शिव स्वंय लिंग रूप में प्रकट हुए थे, जो स्वंयभू लिंग के रूप में मुख्य मंदिर में आज भी विराजमान हैं। इसलिए महाशिवरात्रि पर और सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं का तांता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha shivaratri 2019, Unique Temple of Lord Shiva, Urnai Shiv Mandir
शिव मंदिर
मान्यता है कि यहां शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजन करवाने और यहां स्थित बेल वृक्ष पर धागा बांधने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मन्नत पूरी होने के बाद यहां पूजा करवाने व धागा खोलने के लिए श्रद्धालुओं को दोबारा आना पड़ता है। कहते हैं कि देवी सरस्वती ने श्राप मुक्ति के लिए की यहां शिव-आराधना की थी।
विज्ञापन
Maha shivaratri 2019, Unique Temple of Lord Shiva, Urnai Shiv Mandir
शिव मंदिर
मंदिर की परिचय पुस्तिका के मुताबिक, यहां दूध बिलोकर मक्खन नहीं निकाला जाता। यदि कोई प्रयास करता है तो दूध खराब होकर कीड़ों में बदल जाता है। मंदिर परिसर में खाट का प्रयोग नहीं किया जाता। यदि कोई व्यक्ति यहां अशुद्धि फैलाने का प्रयास करता है तो उसे दंड अवश्य मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed