जब भी तीन-चार दोस्त इक्ट्ठे होते हैं और खाली समय होता है तो मोबाइल में लूडो गेम खेलना अब आम बात हो गई है लेकिन अब यह आपको जेल भी पहुंचा सकता है, जानें कैसे...
दरअसल, एक मोबाइल गेम ऐसी भी है जो लोगों के लिए सिर्फ मनोरंजन या फिर टाइम पास ही नहीं बल्कि जुए का अड्डा बनती जा रही है। जुए के लिए ताश, पूल आदि खेलों का प्रयोग तो पिछले लंबे समय से होता आ रहा है। लेकिन अब इस सूचि में लूडो मोबाइल गेम भी शामिल हो गई है।
इस गेम को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि इसका कोई नुकसान नहीं है। लेकिन नुकसान की बात यह है कि कुछ लोगों ने इस पर जुआ लगाना शुरू कर दिया है। शहर के कई मोहल्लों में युवा इस गेम को खेलते दिख रहे हैं। कई जगहों पर जुए का काम भी इस गेम के माध्यम से चल रहा है।
यह गेम मोबाइल की होने के कारण युवा वर्ग इससे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं। मोबाइल गेम्स लोगों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती है। लेकिन इस प्रकार से गेम्स का गलत प्रयोग करके कुछ लोग अवैध काम भी कर रहे हैं। इससे पहले पूल टेबल जैसे खेलों पर भी जुआ लगने जैसे बातें सामने आ चुकी हैं।
शहर में कई साल पहले कुछ मोहल्लों में चल रहे पूल टेबलों पर जुए की पुष्टि भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर रेड करके काराई भी की थी। उस समय पूल टेबल का क्रेज सबसे अधिक था। पूल टेबल गेम में युवा जुआ लगाते थे। जुए में होने वाली हार-जीत के कारण कई बार झगड़े आदि होने की बातें भी सामने आतीं थीं। जो अपराध को बढ़ावा देतीं थीं।