एक बड़े बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी, 18 साल के बेटे और 15 साल की बेटी को गोली मार दी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
2 of 10
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां के माडल टाऊन एक्सटेंशन इलाके में लोहा कारोबारी द्वारा अपने परिवार को गोलियां मार कर मौत के घाट उतारने और खुद आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। बिहार के पटना से कारोबारी जगमीत सिंह खुराना के ससुराल वालों ने जगमीत की मां पर सारा आरोप लगाया।
3 of 10
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
जगमीत के ससुर दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जगमीत ने इतना बड़ा कदम सिर्फ अपनी मां के कारण ही उठाया। उन्होंने कहा कि जगमीत की मां उसे और जसप्रीत को काफी परेशान करती थी। रोजाना उन्हें किसी न किसी बात को लेकर टार्चर किया जाता था। जिस कारण जगमीत काफी परेशान था।
उन्होंने आरोप लगाया कि जगमीत की मां महिंदर कौर सारे पैसे संभाल लेती थी। उन्हें घर के खर्च के लिए भी पैसे नहीं दिए जाते थे। पूरी कोठी छोड़ कर ऊपर छत पर नौकरों के लिए बनाए गए कमरे उन्हें रहने के लिए दिए गए थे। अपनी मां से जगमीत काफी परेशान था, लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रहा था।
बिजनेस में घाटा पड़ने की बात पर दलजीत सिंह ने कहा कि जगमीत के पास इतने पैसे थे कि अगर उसे कुछ करोड़ों रुपये का घाटा पड़ भी गया था तो वह एक यूनिट बेच कर सारा घाटा पूरा कर सकता था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। बिजनेस में घाटे मुनाफे तो चलते है, लेकिन वह बिजनेस के चक्कर में इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता। महिंदर कौर ने उन्हें काफी परेशान किया हुआ था और वह अपनी परेशानी किसी को बता नहीं पा रहा था।