चुपके से बुर्का पहनकर कोर्ट में पेशी देने के लिए आई थीं राखी सावंत। उसके बावजूद उनकी मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं, एक बार फिर वे जेल जाएंगी।
दरअसल, लुधियाना की अदालत ने बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को करारा झटका देते हुए कल दी जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। केस में अब अगली सुनवाई सात अगस्त को होगी।

कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर करते हुए 7 जुलाई को 1 लाख रुपए और लोकल जमानती बॉन्ड देने का आदेश दिया था, लेकिन वह शुक्रवार को कोर्ट में पेश नही हुई। इस पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लिया और आज की कार्रवाई के दौरान राखी की जमानत को रद्द कर दिया।
साथ ही एक बार फिर से राखी सावंत के गिरफतारी वारंट जारी कर दिए। अदालत ने राखी सावंत की गत दिवस जमानत देने वाले श्योरिटी को भी नोटिस भी जारी किया है।