फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों का हाल, कौन, कहां से और कितने वोट से जीता और हारा

Fri, 24 May 2019 03:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, Winners of all Lok sabha seats of Punjab
मोहम्मद सदीक - फोटो : अमर उजाला

1- कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सदीक ने शिअद के गुलजार सिंह रणिके को 83256 मतों से हराया है। फरीदकोट सीट से निवर्तमान सांसद और आप उम्मीदवार प्रो. साधु सिंह पिछली बार के मुकाबले काफी पिछड़ गए। 2014 के चुनाव में 172516 मतों से अंतर से जीतने वाले प्रो. साधु सिंह को इस बार महज 114610 वोट ही मिले जबकि 43794 मत लेकर पीडीए उम्मीदवार मास्टर बलदेव सिंह जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हो सके। 



फरीदकोट
मोहम्मद सदीक 83256 वोट से जीते
कांग्रेस के मोहम्मद सदीक को 419065 वोट मिले
अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके को 335809 वोट मिले

Lok Sabha elections 2019 Result, Winners of all Lok sabha seats of Punjab
जसबीर डिंपा - फोटो : अमर उजाला

2- खडूर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर डिंपा ने शिअद उम्मीदवार बीबी जागीर कौर को पराजित किया। 1996 में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी बीबी खालड़ा को उस समय 39 हजार वोट मिले थे। इस चुनाव में बीबी खालड़ा को 213550 मत मिले। वहीं बीबी जागीर कौर को 319137 मत मिले। डिंपा को 459710 मत मिले। डिंपा की जीत में पंथक वोटों के बंटवारे ने बड़ी भूमिका निभाई। 

खड़ूर साहिब
जसबीर डिंपा 140573 वोट से जीते
कांग्रेस के जसबीर डिंपा को 459710 वोट मिले
अकाली दल की बीबी जागीर कौर को 319137 वोट मिले

Lok Sabha elections 2019 Result, Winners of all Lok sabha seats of Punjab
रवनीत बिट्टू - फोटो : अमर उजाला

3- लोकसभा सीट लुधियाना पर एक बार फिर से कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में सफल रही है। साल 2009 से कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा चला आ रहा है। रवनीत बिट्टू दूसरी बार विजयी रहे हैं। इस बार जीत का आकंड़ा 19709 से बढ़कर 76372 पहुंच गया है। इस चुनाव में पीडीए प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस दूसरे स्थान पर रहे। अकाली -भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर गरेवाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा चुनाव मैदान में उतरे 19 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 

लुधियाना
रवनीत बिट्टू 76372 वोट से जीते
कांग्रेस के रवनीत बिट्टू को 383795 वोट मिले
लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 307423 वोट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, Winners of all Lok sabha seats of Punjab
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

4- संगरूर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराते हुए अपने विरोधी प्रत्याशियों को एक लाख से ज्यादा मतों से मात दी। धूरी के देश भगत कॉलेज में सुबह शुरू हुई मतगणना के पहले चरण से ही भगवंत मान अपने विरोधी प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों और अकाली-भाजपा के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा से आगे रहे। अंतिम चरण की मतगणना तक मान लीड बनाए हुए थे। भगवंत मान ने केवल सिंह ढिल्लों को 110211 वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। 

संगरूर
भगवंत मान 110211 वोट से जीते
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को 413561 वोट मिले
कांग्रेस के केवल ढिल्लों को 303350 वोट मिले

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, Winners of all Lok sabha seats of Punjab
गुरजीत औजला - फोटो : अमर उजाला

5- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी गुरजीत औजला ने मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्री हरदीप पुरी को हरा दिया है। चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल समेत 28 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार डॉ. दलबीर सिंह को 85 हजार से अधिक मत मिले थे। 2017 के लोकसभा उप चुनाव में आप के उम्मीदवार उपकार सिंह संधू को एक लाख 49 हजार 949 मत मिले थे। इस चुनाव में कुलदीप धालीवाल को मात्र 19792 मत ही मिले। भाजपा के हरदीप पुरी को 345406 और गुरजीत औजला को 445032 मत मिले। गुरजीत औजला 99626 वोट से जीते।

अमृतसर
कांग्रेस के गुरजीत औजला 99626 वोट से जीते
ओजला को 445032 वोट मिले
भाजपा के हरदीप पुरी को 345406 वोट मिले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed