फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के रण में इनेलो ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जानिए कौन कितना धुरंधर

Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, INLD Candidates Brief Profile
अभय चौटाला
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) ने भी अपने सभी प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जानिए कौन राजनीति का कितना धुरंधर है...
Lok Sabha Elections 2019, INLD Candidates Brief Profile
अर्जुन चौटाला
निशानेबाज अर्जुन चौटाला 12वीं पास हैं
ताऊ देवीलाल के प्रपौत्र और विधायक अभय चौटाला के छोटे पुत्र अर्जुन चौटाला को कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। अर्जुन चौटाला 26 साल के हैं। वर्तमान में अर्जुन इनेलो की छात्र विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बारहवीं तक पढ़ाई करने के बाद अर्जुन ने पांच वर्षीय विधि संस्थान में दाखिला लिया था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। खेलों में दिलचस्पी रखने वाले अर्जुन राइफल शूटिंग करते हैं और राष्ट्रीय स्तर तक निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उनके राजनीतिक कैरियर का यह पहला चुनाव होगा और उन पर अपने पिता की सियासी विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी होगी।
 
Lok Sabha Elections 2019, INLD Candidates Brief Profile
बलवान सिंह यादव
किसान बलवान सिंह यादव दो माह पहले जुड़े थे इनेलो से
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से इनेलो के उम्मीदवार 38 वर्षीय बलवान सिंह यादव पूर्व सैनिक हैं। बलवान की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। वर्ष 2009 में भारतीय सेना के लांसनायक के पद सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद से वह अपनी साढ़े तीन एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और कारोबार के रूप में एक सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने दो माह पहले ही इनेलो ज्वॉइन की है और पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा। उनके चचेरे भाई एक बार सरपंच रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, INLD Candidates Brief Profile
धर्मबीर फौजी
25 वर्षों से इनेलो से जुड़े हैं धर्मबीर फौजी
रोहतक लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी 54 वर्षीय धर्मबीर फौजी पूर्व सैनिक हैं। वे लगभग 25 वर्षों से इनेलो से जुड़े हुए हैं। धर्मबीर फौजी इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। धर्मबीर ने भी 12वीं तक शिक्षा हासिल की है। वह 1991 में भारतीय सेना के सिपाही पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद से वह ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी से जुड़े और कई पदों पर रहे। वर्तमान में वह इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। धर्मबीर जीवन का पहला चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके परिवार में उनके बड़े भाई ने हलका कलानौर के गांव रिटौली से पंच का चुनाव लड़ा था। तब पंचायत ने उनके भाई को सर्वसम्मति से चुना था।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, INLD Candidates Brief Profile
चरणजीत सिंह रोड़ी
चरणजीत ने मुनीम से सांसद तक का सफर तय किया
चरणजीत सिंह रोड़ी सिरसा से इनेलो के मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में कांग्रेस के अशोक तंवर को हराया था। रोड़ी पहले कालांवाली से विधायक रह चुके हैं और उससे पहले जिला परिषद के मेंबर। रोडी में कभी अनाज मंडी में मुनीम का काम करने वाले सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी की एकाएक किस्मत उस समय पलटी, जब रोड़ी गांव का सरपंच का पद वर्ष 2000 में आरक्षित हो गया था। चरणजीत सिंह रोड़ी निर्विरोध गांव के सरपंच बन गए। 2005 में जिला परिषद का चुनाव हुआ। टिकट मिली, चुनाव लड़ा और चरणजीत जीत गए। 2009 में नए परिसीमन में रोड़ी विधानसभा क्षेत्र खत्म करके कालांवाली विधानसभा बनाई गई। यह आरक्षित सीट थी। जिला परिषद के तौर पर अभी चरणजीत का कार्यकाल बाकी था, तो इस दौरान उन्हें कालांवाली से इनेलो और शिअद ने अपना संयुक्त उम्मीदवार बना दिया। रोड़ी ये चुनाव भी जीत गए। विधायक का पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ और चरणजीत सिंह को इनेलो ने 2014 में सिरसा से लोकसभा की टिकट दे दी। 2015 में मोदी लहर के बावजूद भी सिरसा में इनेलो ने यह सीट निकाल ली। अब इनेलो ने फिर से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed