फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loksabha Election Results 2019: कांग्रेस के 5 दिग्गज नहीं बचा पाए साख, एक मामूली अंतर से हारे

Fri, 24 May 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, Congress Leaders who defeated by bjp haryana punjab chandigarh
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के पांच दिग्गज नेता ऐसे रहे, जो अपनी सीट नहीं बचा पाए। इनमें से एक तो मामूली से अंतर से हार गए, जबकि दावे प्रदेश में सरकार बनाने के थे।
Lok Sabha Election 2019 Result, Congress Leaders who defeated by bjp haryana punjab chandigarh
Bhupinder Hooda - फोटो : pti
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सोनीपत से अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक ने भूपेंद्र हुड्डा को एक लाख 64 हजार 864 वोट से हराया। रमेश कौशिक की जीत का अंतर भी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुना से ज्यादा हो गया। भूपेंद्र हुड्डा को जहां 4 लाख 22 हजार 800 वोट मिले, वहीं सांसद रमेश कौशिक को 5 लाख 87 हजार 664 वोट मिले।
Lok Sabha Election 2019 Result, Congress Leaders who defeated by bjp haryana punjab chandigarh
Deepender Singh Hooda - फोटो : File Photo
दीपेंद्र हुड्डा: तीन बार रोहतक से सांसद रहने वाले दीपेंद्र हुड्डा इस बार बीजेपी के अरविंद शर्मा से मामूली अंतर से चुनाव हार गए। हरियाणा की सबसे हॉट सीट रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। अंत तक यह सीट फंसी रही। रात करीब 4 बजे अरविंद शर्मा को सात हजार 503 मतों से विजयी घोषित किया गया। अरविंद शर्मा को 5 लाख 73 हजार 845 मत मिले। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 5 लाख 66 हजार 342 मत प्राप्त हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, Congress Leaders who defeated by bjp haryana punjab chandigarh
सुनील जाखड़ - फोटो : amar ujala
सुनील जाखड़: गुरदासपुर में भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल का ढाई किलो का हाथ कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ पर भारी पड़ा। उन्होंने कुल 77 हजार 107 मतों से जीत दर्ज की। सनी देओल को कुल 5 लाख 50 हजार 766 वोट पड़े, जबकि सुनील जाखड़ ने कुल 4 लाख 73 हजार 659 मत प्राप्त किए। कांग्रेसी मंत्री अरुणा चौधरी, विधायक जोगिंदर पाल तथा अनिल विज के हलकों में सुनील जाखड़ की बुरी तरह से हार हुई है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, Congress Leaders who defeated by bjp haryana punjab chandigarh
अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला
अशोक तंवर: भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने सिरसा संसदीय सीट पर जीत दर्ज की। ऐसे में पहली बार सिरसा संसदीय सीट पर भाजपा का कमल खिला। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को तीन लाख 9 हजार 918 वोट के अंतर से पराजित किया है। दुग्गल को सात लाख 14 हजार 351 वोट हासिल हुए। जबकि डॉ. अशोक तंवर ने चार लाख 4 हजार 433 वोट हासिल किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed