फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए 5 कारण, जिन्होंने चंडीगढ़ में 'कमल' खिलाया और किरण खेर को दोबारा संसद पहुंचाया

Fri, 24 May 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 May 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, BJP Candidate Kirron Kher Winning Reasons
किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री से राजनीति में एंट्री करने वाली किरण खेर एक बार फिर चंडीगढ़ की उम्मीद बन गई। जानिए वो पांच कारण जिन्होंने सिटी ब्यूटीफुल में लगातार दूसरी बार 'कमल' खिला दिया।
Lok Sabha Election 2019 Result, BJP Candidate Kirron Kher Winning Reasons
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
किरण खेर ने वीरवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 46970 वोटों से हरा दिया। किरण खेर को कुल 231188 वोट मिले, जबकि पवन बंसल को 184218 वोट मिले। एग्जिट पोल आने के बाद चंडीगढ़ की सीट भाजपा की झोली में जाना तय माना जा रहा था। यह लगातार दूसरी बार है, जब किरण ने बंसल को हराया है। इससे पहले साल 2014 में हुए आम चुनाव में किरण खेर ने बंसल को 69642 वोटों से हराया था।
Lok Sabha Election 2019 Result, BJP Candidate Kirron Kher Winning Reasons
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
किरण खेर की जीत का सबसे बड़ा कारण मोदी फैक्टर रहा है। साथ ही भाजपा का बूथ मैनेजमेंट, संघ की सक्रियता, महिलाओं का साथ और कालोनियों में हुई बंपर वोटिंग ने भी किरण की जीत में अहम रोल निभाया है। अनुपम खेर ने भी शहर में काफी समय गुजारा, कई जनसभाएं कीं। पार्टी से रूठे लोगों को साधने में उन्होंने अहम रोल निभाया। किरण की जीत में पांच कारण कौन से हैं, आइए नजर डालते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, BJP Candidate Kirron Kher Winning Reasons
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
देश सहित चंडीगढ़ में मोदी लहर
देशभर में प्रधानमंत्री मोदी लहर बरकरार है। शहरवासी प्रधानमंत्री के काम से काफी प्रभावित रहे, जिसका सीधा फायदा किरण खेर को मिला। चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री ने रैली कर लोगों से अपने नाम पर वोट मांगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़वासी कमल का बटन दबाएंगे तो वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, BJP Candidate Kirron Kher Winning Reasons
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
माइक्रोलेवल पर मजबूत रही भाजपा
भाजपा का बूथ मैनेजमेंट काफी मजबूत रहा। खास तौर पर माइक्रोलेवल पर। पार्टी के पदाधिकारियों ने पकड़ बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर निगरानी कमेटियां बनाईं। व्यक्ति की क्षमता के अनुसार काम सौंपा गया। पन्ना प्रमुख का प्रयोग भी चंडीगढ़ में सफल साबित हुआ। हर बूथ के लिए अलग समिति का गठन किया गया, जिसके चलते प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा पहुंची। भाजपा ने हर बूथ के लिए किट बनाई, जिसमें जरूरत का सभी सामान मुहैया कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed