फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: पुलिस नाके पर जयमाला और गुरुद्वारे में आनंद कारज, दूल्हा-दुल्हन दोनों कांस्टेबल

Thu, 21 May 2020 11:00 AM IST
खुशबू गोयल महेश कुमार, कपूरथला
महेश कुमार, कपूरथला Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus, Unique Marriage by Punjab Police Constablee
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत युवक-युवती ने लॉकडाउन के चलते अनोखे ढंग से शादी रचाई। इस शादी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है, देखिए तस्वीरें।
Lockdown, Coronavirus, Unique Marriage by Punjab Police Constablee
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कपूरथला में जोड़े ने पुलिस नाके पर जयमाला की रस्म निभाकर अपनी जिंदगी में पुलिस की अहमियत पेश की। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुरूप आनंद कारज करवाया। रमणीक चौक नाके पर एसआई हरिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: अनोखी शादीः कॉलेज में हुआ प्यार, लॉकडाउन में बने हमसफर, मास्क में दूल्हा-दुल्हन...14 मेहमान
Lockdown, Coronavirus, Unique Marriage by Punjab Police Constablee
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
कपूरथला पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह का बुधवार को कपूरथला पीसीआर में तैनात कांस्टेबल स्वाति संग विवाह था। वर-वधू के परिजनों ने मार्कफेड चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का आनंद कारज करवाया। इसमें पांच लोग ही शरीक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus, Unique Marriage by Punjab Police Constablee
अनोखी शादी - फोटो : फाइल फोटो
शादी की रस्में पूरी करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे बिक्रमजीत सिंह अपनी नई-नवेली दुल्हन को लेकर जब घर जा रहे थे तो रमणीक चौक पर स्पेशल नाके पर वे रुके। वहां एसआई हरिंदर सिंह, एएसआई रमेश चंद्र, एएसआई सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अमनदीप कौर व कांस्टेबल मनजोत सिंह ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: कोरोनाः दिल के अरमां लॉकडाउन में बह गए...करनी थी आलीशान शादी, बराती ही सिर्फ पांच रह गए
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus, Unique Marriage by Punjab Police Constablee
अनोखी शादी - फोटो : फाइल फोटो
इस स्वागत के दौरान नए जोड़े ने नाके पर ही वरमालाएं एक-दूसरे को पहनाईं। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया। एसआई हरिंदर सिंह ने वधू को 500 रुपये शगुन के रूप में दिए। वहीं दुल्हा-दुल्हन ने लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहकर पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed