फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love happened in college, now got married in lockdown, unique marriage

अनोखी शादीः कॉलेज में हुआ प्यार, लॉकडाउन में बने हमसफर, मास्क में दूल्हा-दुल्हन...14 मेहमान

Tue, 19 May 2020 01:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 19 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Love happened in college, now got married in lockdown, unique marriage
मास्क लगाकर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला डालते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्यार के सामने किसी का जोर नहीं चलता, इसकी बानगी सोमवार को जीरकपुर में देखने को मिली। जब प्रेमी युगल एक दूजे के हो गए। इन प्रेमी युगल के बीच प्यार जरूर हुआ था, लेकिन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्राथमिकता देते हुए दोनों शादी के बंधन में बंधे। अगर अभी शादी नहीं होती तो शादी का संयोग प्रेमी युगल की कुंडली में तीन साल बाद बन रहा था।
विज्ञापन


इसलिए दोनों ने फैसला किया कि कोरोना काल में ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए साधारण तरीके से जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित स्प्रिंग डेल टावर टू निवासी सचिन और रेनू ने शादी की। इस शादी के समारोह में लड़के पक्ष की तरफ से छह और लड़की पक्ष की तरफ आठ लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


17 को थी शादी, 18 को प्रशासन से मिली अनुमति
सचिन ने बताया कि 17 मई की शादी थी, लेकिन प्रशासन से 18 मई की दिन की शादी की अनुमति मिली थी। क्योंकि पूरे देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, जिसके चलते सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन और भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी है। ऐसे में शादी का सीजन होने की वजह से लोग शादी भी कर रहे हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन हैं बिजनेसमैन, डिप्लोमा कोर्स में हुई थी मुलाकात
सचिन एक बिजनेसमैन है। सचिन ने बताया कि उन्हें कॉलेज में रेनू से प्यार हुआ था। दोनों इंजीनिरिंग में डिप्लोमा कर रहे थे, तब रेनू सचिन की जूनियर थी, कॉलेज में ही दोनों की मुलाकत हुई। पहले दोनों दोस्ती हुई। उसके बाद प्यार और घर वालों की मर्जी से दोनों ने सांस्कृतिक रीति रिवाज से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed