{"_id":"6b035025119c3f561c0db650","slug":"dig-bhullar-bribery-case-ed-summons-seven-ias-ips-officers-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1180865-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी भुल्लर रिश्वतकांड: सात आईएएस-आईपीएस समेत अफसरों को ईडी का समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी भुल्लर रिश्वतकांड: सात आईएएस-आईपीएस समेत अफसरों को ईडी का समन
विज्ञापन
पांच अधिकारी अभी सरकारी सेवा में, दो सेवानिवृत्त; बिचौलिए कृष्णु शारदा के जरिये संपर्क और लेन-देन की जांच
ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर अधिकारियों से उगाही के आरोपों की भी पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो-संवाद
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वतकांड की जांच का दायरा बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सात मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को समन जारी किए हैं। इनमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के अलावा पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। पांच अधिकारी अभी सरकारी सेवा में हैं, जबकि दो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ईडी इन अधिकारियों से भुल्लर और मामले में गिरफ्तार उसके कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ संपर्क, संबंधों और वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ करेगी।
जांच एजेंसी केवल रिश्वतखोरी ही नहीं, बल्कि कृष्णु शारदा पर अधिकारियों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर कथित उगाही करने के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बिचौलिए के जरिये अधिकारियों से किस तरह संपर्क किया जाता था और इस पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका थी।
ईडी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राहुल को सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। फरीदकोट मंडल के कमिश्नर के स्टाफ अधिकारी आनंद सागर शर्मा को 25 नवंबर और सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव नीरू कत्याल गुप्ता को 26 नवंबर को बुलाया गया है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह को भी 26 नवंबर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को 27 नवंबर को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों में जालंधर के पूर्व कमिश्नर गुरप्रीत सप्रा को 26 नवंबर और फरीदकोट, फिरोजपुर तथा जालंधर के पूर्व मंडल कमिश्नर अरुण शेखरी को 25 नवंबर को ईडी के चंडीगढ़ कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर जांच
ईडी ने सीबीआई की ओर से दर्ज दो एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। इनमें रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। रोपड़ रेंज के तत्कालीन डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने 16 अक्तूबर 2025 को एक कबाड़ कारोबारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ चल रहे मामले को निपटाने के बदले बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगी गई थी।
सीबीआई ने भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-40 के आवास पर छापे के दौरान करीब साढ़े सात करोड़ रुपये नकद, ढाई किलो सोना, करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज, महंगी शराब और घड़ियां बरामद होने का दावा किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाए जाने का अर्थ यह नहीं है कि वे आरोपी हैं या उनके खिलाफ आरोप साबित हो चुके हैं। उनकी भूमिका और कथित लेन-देन की स्थिति पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।