{"_id":"5d01345cbdec2207476e4a4d","slug":"locals-protest-over-death-of-two-year-old-who-fell-in-borewell-in-punjab-s-sangrur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर अपनाते ये तरीका तो शायद बच जाती फतेहवीर की जान, सोशल मीडिया पर हो रहा जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर अपनाते ये तरीका तो शायद बच जाती फतेहवीर की जान, सोशल मीडिया पर हो रहा जिक्र
Thu, 13 Jun 2019 12:04 AM IST
ajay kumar
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फतेहवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो साल के नन्हे फतेहवीर सिंह की बोर में फंसने से हुई मौत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि इस मामले में ‘चक्क’ लगाने का तरीका कारगर साबित हो सकता था। दरअसल चक्क लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है और पुराने जमाने में इसी तरीके से कुएं खोद कर पानी की आपूर्ति की जाती थी।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दावा किया जा रहा है कि जिस बोर में फतेहवीर फंसा हुआ था, यदि उसके चारों तरफ चक्क लगाकर कुआं खोदा जाता तो हालात बदल सकते थे। एक दिन में करीब अस्सी फुट तक खुदाई करके बोर के चारों तरफ ईंटों का बांध बनाना सामान्य काम है। पड़ोस के गांव नमोल के कुछ लोग इस काम के माहिर हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस विधि का आसान पहलू यह था कि समांनतर बोर खोदने और पुराने बोर से मिलान करके का झंझट नहीं था क्योंकि लक्ष्य वाले बोर में ही चक्क किया जाना था। ऐसे में लोग इस विकल्प को बेहतर बता रहे हैं। दूसरी तरफ, फतेहवीर के जाने का गम लोग भुला नहीं पा रहे हैं और सिस्टम के खिलाफ खूब भड़ास निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग भावुक कविताएं लिखकर अपने जज्बात बयान कर रहे हैं जबकि कुछ लोग सियासी नेताओं की भी क्लास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फतेहवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मासूम फतेहवीर सिंह की मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा संगरूर बंद के दिए आह्वान का पूर्ण असर देखने को मिला। बंद के दौरान पूरा दिन बाजार बंद रहे। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने शहर में रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाकर प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह छह बजे ही विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता स्थानीय बड़ा चौक में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे और मोटरसाइकिलों पर सवार रोष मार्च करते हुए दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीसी दफ्तर के सामने लगाए धरने को संबोधित करते हुए धरनाकारियों ने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए तकनीकी माहिरों की टीम के बजाय स्थानीय व्यक्तियों से काम करवाया गया। जिस कारण मासूम फतेहवीर को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि फतेहवीर की मौत के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। बभी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।