देश के किसी भी बैंक में खाता रखते हैं तो जाकर एक ये काम कर लिजिए, नहीं तो आपका खाता बंद हो जाएगा। जल्दी कीजिए, बस कुछ ही दिन बाकी हैं।
चंडीगढ़ के एक बैंक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक निर्देश जारी करके 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके तहत लोगों को अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक कराना होगा।
अधिकारी ने बताया कि हर रोज काफी लोग आधार कार्ड लिंक कराने पहुंचते हैं, क्योंकि सरकार द्वारा शुरू की गई ज्यादातार योजनाओं का फायदा लिंक कराकर ही उठाया जा सकता है।
4 of 5
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
अधिकारी ने बताया कि सभी तरह के अकाउंट, जैसे- एनआरआई के बैंक अकाउंट, बीमा अकाउंट और स्टोक्स अकाउंट आधार कार्ड से से लिंक करने जरूरी हैं। अगर खाताधारक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
अधिकारी ने ये भी बताया कि यदि किसी ग्राहक का खाता ब्लॉक होता है तो वह बाद में भी अपने डॉक्यूमेंट देकर इसे फिर चालू करवा सकता है। मगर तब तक आपको बैंक लेन देन की सुविधा नहीं मिल पाएगी।