फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्क टली के साथ देखिए ‘भारत: एक अंतहीन यात्रा...’

Mon, 15 Sep 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन

मार्क टली के साथ देखिए ‘भारत: एक अंतहीन यात्रा...’

Lectures of eminent journalist and writer Mark Tully

सुविख्यात पत्रकार और लेखक मार्क टली रविवार को यूटी गेस्ट हाउस के सभागार में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के हैरीटेज फेस्टिवल के तहत आयोजित ‘भारत : एक अंतहीन यात्रा...’ विषय पर आधारित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थतंत्र अमीर देशों के विकास के रास्ते पर चलेगा तो बहुत नुकसान में रहेगा।


मार्क टली के साथ देखिए ‘भारत: एक अंतहीन यात्रा...’

Lectures of eminent journalist and writer Mark Tully

व्याख्यान में उन्होंने कहा कि विकास के समाजवादी मॉडल में गलती यह हुई कि सरकार के हाथ में जरूरत से ज्यादा शक्ति और अधिकार दे दिए गए। इसी तरह पूंजीवादी मॉडल में बाजार को हद से ज्यादा अधिकार मिल जाते हैं। सही रास्ता मध्यमार्ग का है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सरकार की भूमिका बनी रहनी चाहिए। भारत जैसे जनबहुल, विराट और विकासशील देश के लिए यही मध्यमार्ग अपनाना ठीक है।

मार्क टली के साथ देखिए ‘भारत: एक अंतहीन यात्रा...’

Lectures of eminent journalist and writer Mark Tully

मार्क टली ने अपने व्याख्यान में कई रोचक संस्मरण भी साझा किए। मार्क टली ने चंडीगढ़ के श्रोताओं के साथ अपना एक और दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि सत्तर के दशक तक भारतीय श्रोताओं में बीबीसी की जबर्दस्त पैठ थी। लोग बीबीसी के समाचारों पर पक्का विश्वास करते थे। लेकिन बाद में बीबीसी की बादशाहत खत्म हो चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्क टली के साथ देखिए ‘भारत: एक अंतहीन यात्रा...’

Lectures of eminent journalist and writer Mark Tully

खचाखच भरे सभागार में मार्क टली ने एक अन्य संदर्भ में कहा कि भारत को अपने रेलवे नेटवर्क के विकास पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। मार्क टली ने कहा कि अर्थशास्त्र और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है और भारत सदियों से इनके बीच सही संतुलन बनाता रहा है। भारत को तथाकथित विकसित देशों की नकल करने की बजाय अपने पारंपरिक अर्थतंत्र के सिद्धांतों को कायम रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed