फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हरियाणा का लाल वतन पर हुआ कुर्बान, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से विदाई

Thu, 08 Oct 2020 12:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बाबैन (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबैन (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Shaheed Jagmeet singh in Kurukshetra of Haryana
शहीद जगमीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए गांव बड़तौली के जगमीत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। गांव में नम आंखों से गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के गांव के सैकड़ों युवा जगमीत सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लाडवा-शाहाबाद रोड पर जुट गए।

Trending Videos
Last rites of Shaheed Jagmeet singh in Kurukshetra of Haryana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहीद का पार्थिव शरीर गांव की सीमा से विशाल काफिले में घर तक लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं जगमीत की शहादत पर गर्व भी है। जगमीत की माता कुलविंद्र कौर और पिता मक्खन सिंह का कहना है कि उनको अपने बेटे की शहादत पर गर्व है।

Last rites of Shaheed Jagmeet singh in Kurukshetra of Haryana
अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंतिम संस्कार पर पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव बड़तौली की धरा धन्य है, जिसने जगमीत सिंह जैसे सपूत को जन्म दिया है। जगमीत सिंह ने देश की सेना में सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देकर गांव, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। मैं अपने प्रदेश के इस वीर सपूत को बार-बार सलाम और नमन करता हूं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से परिवार की मदद करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last rites of Shaheed Jagmeet singh in Kurukshetra of Haryana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाडवा विधायक मेवा सिंह ने भी शहीद जगमीत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व सांसद कैलाशों सैनी ने कहा कि हम सभी नागरिकों को इन वीर जवानों पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि इन्हीं जवानों के कारण ही हम सभी रात को चैन की नींद सोते हैं।

विज्ञापन
Last rites of Shaheed Jagmeet singh in Kurukshetra of Haryana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हमें अपने सैनिकों की शहादत को कभी नहीं भूलाना चाहिए। राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, युवाओं ने जगमीत सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा जगमीत तेरा नाम रहेगा के नारों से आसमान को गुंजायमान बना दिया। सभी ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed