फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सियाचिन के हीरो पीएन हूण को अंतिम विदाई, पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश

Wed, 08 Jan 2020 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Last farewell of Lieutenant General Prem Nath Hoon with military honors
Lieutenant General Prem Nath Hoon - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हूण मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनको सैन्य सम्मान के साथ पुत्र रौनी हूण ने मुखाग्नि दी। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद पीएन हूण को अंतिम विदाई देने सैकड़ों की संख्या में लोग सेक्टर-25 स्थित शमशान घाट पहुंचे। पीएन हूण के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। देखें देश के वीर सपूत की अंतिम विदाई की तस्वीरें...

Last farewell of Lieutenant General Prem Nath Hoon with military honors
Lieutenant General Prem Nath Hoon - फोटो : अमर उजाला

शाम सवा तीन बजे के करीब पूरे सैन्य सम्मान के साथ पीएन हूण की अंतिम यात्रा शमशान घाट पहुंची। उनके पार्थिव शरीर के शमशान घाट पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में लोग पहुंच चुके थे। सात डोगरा रेजीमेंट के जवानों ने लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हूण को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया। 

Last farewell of Lieutenant General Prem Nath Hoon with military honors
Lieutenant General Prem Nath Hoon - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक, पश्चिमी कमांड के कमांड ऑफिसर आरपी सिंह, इनेलो नेता अभय चौटाला, चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पार्षद देवेंद्र बबला समेत कई पूर्व सैन्य अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हूण अभी पूरी तरह से स्वस्थ थे। रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत चंडी मंदिर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक बताया। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करवाया गया। सोमवार को उनका देहांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last farewell of Lieutenant General Prem Nath Hoon with military honors
Lieutenant General Prem Nath Hoon - फोटो : अमर उजाला

लेफ्टि. जनरल हूण के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हूण (सेवानिवृत) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मोदी ने ट्वीट किया कि लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हूण (सेवानिवृत) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है।
 



 

विज्ञापन
Last farewell of Lieutenant General Prem Nath Hoon with military honors
पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक ने दी श्रद्धाजंलि। - फोटो : अमर उजाला

भारत मां के सच्चे सपूत थे हूण: ब्रिगेडियर बलबीर सिंह
लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हूण के साथ सेना में अपनी सेवाएं दे चुके रिटायर्ड ब्रिगेडियर बलबीर सिंह अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए बेंगलुरू से चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हूण भारत मां के सच्चे सपूत थे। उन्होंने चार दशक तक सेना में रहकर कई मोर्चों पर तिरंगे की शान को बढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed