{"_id":"5a3f7d294f1c1b0d698c3ec9","slug":"lance-naik-gurmail-singh-killed-in-ceasefire-violation-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LOC पर शहीद गुरमेल सिंह की पत्नी ने कही ऐसी बात, जानकर कहेंगे- धन्य हो बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर शहीद गुरमेल सिंह की पत्नी ने कही ऐसी बात, जानकर कहेंगे- धन्य हो बेटी
Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, कत्थूनंगल(अमृतसर)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, कत्थूनंगल(अमृतसर)
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
शहीद लांस नायक गुरमेल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए लांस नायक गुरमेल सिंह की पत्नी ने शहादत की खबर सुनते ही ऐसी बात कही, सुनकर आप कहेंगे- बेटी तुम धन्य हो।
2 of 8
शहीद लांस नायक गुरमेल सिंह
शनिवार जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हुई फायरिंग में मेजर समेत शहीद चार जवानों में एक जवान लांस नायक गुरमेल सिंह (34) शहीद हो गए। वहीं शहादत की खबर सुनकर उनकी पत्नी पत्नी कमलजीत कौर सामने लगी अपनी और पति की फोटो निहारने लगती है ‘कहती है कि वाहे गुरू जी, मुझे हर जन्म में शहीद गुरमेल सिंह ही पति देना, उनके चरणों में मेरा हर जन्म गुजरे’।
3 of 8
शहीद लांस नायक गुरमेल सिंह
गुरमेल सिंह अमृतसर से करीब 22 किलोमीटर दूर कत्थूनंगल के गांव अल्केर का रहने वाला था। गांव के गुरूद्वारे में जहां श्री गुरू गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर शुकराना हो रहा था, वहीं शहीद का परिवार भी शुकराना कर रहा था कि उनके घर गुरमेल सिंह जैसा बेटापैदा हुआ, जिसने देश के लिए कुर्बानी दी। बेटे की पुरानी फोटो देख तरसेम सिंह फफक पड़े, कहने लगे कि मेरे बेटे जैसा सुंदर, सुशील, आज्ञाकारी शायद ही कोई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शहीद लांस नायक गुरमेल सिंह
रब का बंदा था और रब ने ही उसे बुला लिया। बेटा भले ही शहीद हो गया हो लेकिन बाप का दिल रो ही पड़ता है। खुद को कठोर बनने का प्रयास करते हुए खुद ही तरसेम सिंह कहने लगे ‘मेरा दिल कमजोर नहीं है, देश के लिए बेटे की शहादत पर रब का शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऐसी औलाद वाहेगुरू ने दी। मेरा मन रो तो रहा है, लेकिन टूटा नही है। मैं मातम नहीं मना सकता लेकिन आंसू रोक भी नहीं पा रहा हूं। आखिर बाप जो ठहरा।
विज्ञापन
5 of 8
शहीद लांस नायक गुरमेल सिंह
मैं तो धन्य हो गया और यही इच्छा है कि मुझे हर जन्म में बेटा मिलो तो गुरमेल ही हो। थोड़ी देर आंखे बंद करने के बात तरसेम सिंह दोबारा कहते हैं कि ‘जब पंजाब के गबरू विदेश जा रहे थे, नशे के दलदल में फंस रहे थे तब मेरे बेटे ने फौज में जाने का फैसला किया, मुझे खुशी है कि मेरा बेटा श्री गुरू गोबिंद सिह के बलिदान से प्रेरित था। मैं शुकराना वाहे गुरू जी का करता हूं कि उन्होंने मेरे कुल में उसे पैदा किया, मैं उसका बाप बना’।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।