{"_id":"57277df04f1c1b51135cd10e","slug":"lalu-prasad-yadav-captain-ajay-uadav-lalu-yadav-haryana-visit-rewari-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर, सोनिया या मोदी, सब लालू के लपेटे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर, सोनिया या मोदी, सब लालू के लपेटे में
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव हो या श्री श्री रविंशंकर, सोनिया गांधी हो या नरेंद्र मोदी, आरएसएस हो या निर्मल बाबा, सभी को लालू यादव ने लपेटे में लिया।
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले राजद सुप्रीमो ने सोमवार को रेवाड़ी में अपने समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के लॉ कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकार वार्ता का, जिसमें लालू यादव ने कई तीखी बातें कहीं।
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : अमर उजाला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देश के 99 फीसदी साधू-संतों और गेरुवा वस्त्र धारण करने वालों को ढोंगी करार दिया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार इन तथाकथित साधू-संतों की बेहिसाब संपत्तियों की जांच क्यों नहीं करती है। यादव ने कहा कि आरएसएस जहां पहले अपने कार्यक्रमों में आसाराम की फोटो लगाती था, उसी आसाराम के कारनामे अब किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : अमर उजाला
ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें वह अच्छा समझते थे, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना करते हुए उन्होंने भी निजी लाभ के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया। निर्मल बाबा की नकल करते हुए कहा कि केला खाया या नहीं खाया, खाओ किरपा बरसेगी। राजद सुप्रीमो ने कहा कि ढोंगी साधू-संत भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और आरएसएस इस संपत्ति में हिस्सा लेकर इनके काले धन को सफेद कर रही है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के ब्रांड एंबेसेडर बने बाबा रामदेव पर लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कालेधन पर आए दिन बखेड़ा करने वाले बाबा ने योग के जरिये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भगवा पहने-पहने अब अच्छे व्यापारी बन गए हैं। करोड़ों का टर्न ओवर करते हुए अब तेल भी बेचेंगे। बाबा रामदेव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यादव हैं तो दूध, घी, मक्खन बेचते। तेल ये बेचेंगे तो तेली क्या करेंगे। पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना होने की बात करते हैं, तब कहां गया यह सीना, जब आतंकियों ने घर में घुसकर हमला किया।