फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी

Thu, 18 May 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 May 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav spy story similar to kashmiri boy inayat, who bear much pain in paksitani jail
इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी
पाकिस्तान में फांसी की सजा पाए कुलभूषण जाधव की कहानी इस कश्मीरी युवक से मिलती जुलती है, जिसने पाकिस्तानी जेल में बहुत दर्द सहा।
kulbhushan jadhav spy story similar to kashmiri boy inayat, who bear much pain in paksitani jail
इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी
गलती से पाकिस्तान पहुंचे इस कश्मीरी युवक को वहां की जेल में जो दर्द मिला, वो उसे भारत माता के गीतों में पिरोता रहा। कश्मीर के बारामूला इलाके का रहने वाला 32 वर्षीय इनायत 86 भारतीय मछुआरों के साथ भारत लौटा है। साल 2011 में सउदी अरब जाने के चक्कर में यह युवक पाकिस्तान चला गया था और उसे भारतीय जासूस समझ कर पकड़ लिया गया।
kulbhushan jadhav spy story similar to kashmiri boy inayat, who bear much pain in paksitani jail
इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी
इनायत कहता है कि वो 5 साल तक पाकिस्तानी जेलों में रहा। पाकिस्तान में उसे कभी लांडी, कभी कोटलखपत तो कभी किसी अन्य जेल में भेज दिया जाता था। जेलों में अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती रही। जख्मों में दर्द होता और देश या घरवालों की याद आती तो हालात को कोसने की बजाय उन शब्दों को गीतों की शक्ल में ढालता।
विज्ञापन
विज्ञापन
kulbhushan jadhav spy story similar to kashmiri boy inayat, who bear much pain in paksitani jail
इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी
इनायत के बनाए गीतों में 'दिल्ली मेरा दिल है, सिर मेरा कश्मीर, रगों में मेरी कल-कल करता गंगा-यमुना नीर... तथा 'है वतन ईमान मेरा इसपे सब कुर्बान, मैं हूं मुस्लिम-हिंद का वतन मेरा भगवान...। जैसे दर्जनों गीत शामिल हैं। जेल में कागज कलम रखने पर मनाही थी, जिस कारण रची गई लाइनों को बार-बार रटता। एक याद होने पर दूसरी शुरू कर देता। इस काम में वह रोजाना चार घंटे लगाता।
विज्ञापन
kulbhushan jadhav spy story similar to kashmiri boy inayat, who bear much pain in paksitani jail
इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी
इनायत ने बताया कि इस तरह से उसने 35 गीत तैयार किए। अब वह अपने इस हुनर से कश्मीरी युवकों में वतनपरस्ती की अलख जगा रहा है। बता दें कि परिवार में उसके दो छोटे भाई, एक बड़ी बहन और पिताजी हैं। मां का निधन हो चुका है। यही कारण रहा कि वह पैसे कमाने के चक्कर में सरहद पार चला गया, लेकिन पकड़ा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed