फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेवाड़ी गैंगरेप के विरोध में लोगों ने बाजार किया बंद, कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

Wed, 19 Sep 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Wed, 19 Sep 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Kosli town market closed in protest against Rewari gangrape
विरोध में बाजार बंद

रेवाड़ी गैंगरेप को लेकर अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। बुधवार को इसके विरोध में लोगों ने बाजार बंद रखी। वहीं बाकी दो आरोपियों को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है।

Kosli town market closed in protest against Rewari gangrape
विरोध में बाजार बंद
रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने और उनकी कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को कोसली कस्बा पूर्णतः बंद रहा है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कस्बा में प्रदर्शन करके एसडीएम उत्तम सिंह को ज्ञापन सौंपा। लोगों में घटना को लेकर इतना रोष था कि उन्होंने महज पंचायत के आह्वान पर ही सुबह से अपने प्रतिष्ठान तक नहीं खोले। इसके कारण कोसली में लगने वाली फल-सब्जी की रेहड़ियों की भी संख्या बेहद कम रही है।

 कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
 रेवाड़ी गैंगरेप मामले में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर उपायुक्त से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने घोषणा की है कि वे किसी भी आरोपी के पक्ष मे अदालत में पेश नहीं होंगे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव की अध्यक्षता में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में चार मांगें रखी है। 
Kosli town market closed in protest against Rewari gangrape
विरोध में बाजार बंद
वकीलों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रायल कोर्ट करें, कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और ऐसे प्रकरण दोबारा न हो इसके लिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाए। 

 वकीलों ने बैठक कर निर्णय लिया कि कोई भी अधिवक्ता इस मामले में आरोपी  के पक्ष में वकालत नहीं करेगा। साथ ही वकीलों ने नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना आदि अन्य बार से भी बातचीत कर पैरवी न करने की सिफारिश की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में बार के अध्यक्ष रविंद्र यादव ,उपाध्यक्ष राजीव यादव, मोनिका यादव, विशाल यादव, निगेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, अजय, रजवंत व हितेश्वर सहित अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kosli town market closed in protest against Rewari gangrape
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मेधावी छात्रा के साथ गैंगरेप के दो दरिंदे घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि, दोनों आरोपियों की लोकेशन मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए टीम छापामारी कर रही है। इधर, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहीं, सौ से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने की मांग की। देर शाम पुलिस को 18 युवकों को छोड़ना पड़ा। इस बीच, छह दिन बाद पीड़िता की हालात में काफी सुधार है। अब वह खाना खा रही है। 
विज्ञापन
Kosli town market closed in protest against Rewari gangrape
विरोध में बाजार बंद
बता दें कि 19 वर्षीय मेधावी छात्रा से तीन युवकों ने 12 सितंबर की रात को गैंगरेप किया था। इसके बाद महिला थाने की प्रभारी ने शिकायत करने गए परिजनों को भगा दिया था और शिकायत को फाड़ दिया था। आला अधिकारी से शिकायत के बाद पुलिस ने एक दिन बाद शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद भी आरोपी दो दिन तक गांव में घूमते रहे। दो दिन बाद एसआईटी का गठन किया गया।

बीते रविवार को एसआईटी ने वारदात में शामिल फौजी पंकज, मनीष और निशु में से केवल निशु को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वारदात स्थल पर छात्रा का इलाज करने वाले आरएमपी डाक्टर संजीव और जिस कोठड़े में छात्रा से हैवानियत की गई थी उसके मालिक दीनदयाल को भी गिरफ्तार किया। तीनों सोमवार से पुलिस रिमांड पर हैं, लेकिन पुलिस इनसे कुछ नहीं उगलवा पाई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed