फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनसुने किस्से: गांव की देसा कैसे बनी सोनाली फोगाट, यह है असली नाम, विवादों से भी रहा नाता

Wed, 24 Aug 2022 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Aug 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Know the real name of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में मंगलवार को गोवा में निधन हो गया। मगर बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि सोनाली फोगाट का असली नाम सुदेश था। सोनाली ने फिल्मी व राजनीतिक कॅरिअर के लिए यह नाम चुना था। उनको गांव में देसा नाम से पुकारते हैं। सोशल मीडिया में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया था। सोनाली के पति संजय फोगाट हिसार में अपना कारोबार संभालते थे। वर्ष 1996 में सोनाली की संजय से शादी हुई थी। उनकी करीब 18 साल की बेटी यशोधरा है। यशोधरा फोगाट हिसार के विद्यादेवी जिंदल स्कूल में पढ़ती है और वहीं छात्रावास में रहती है। छुट्टियों के दिनों में वह अपनी मां के पास आती है। सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। वह अपने घर में मृत पाए गए थे। कुछ लोगों ने उनकी मौत पर सवालिया निशान उठाए थे। 


 

Know the real name of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

बता दें कि सोनाली फोगाट के अपने परिवारजनों के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे। सोनाली फोगाट ने वर्ष 2021 में ढूंढर में फार्म हाउस (रिसोर्ट) बनाया था। 31 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किया था, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं समेत कुछ हस्तियां भी पहुंची थीं। रिसोर्ट में उनके डांस की एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

Know the real name of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

हमेशा सुर्खियों में रहीं सोनाली फोगाट
 राजनीति से पहले सोनाली फोगाट एक्टिंग, एंकरिंग और मॉडलिंग के पेशे में अपना नाम बना चुकी थीं। उन्होंने वर्ष 2006 में दूरदर्शन से एंकरिंग की शुरुआत की थी। आठ अक्तूबर 2019 को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में बालसमंद गांव में रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ का जयकारा नहीं लगाने वाले को कहा था कि पाकिस्तान से हैं क्या। बाद में उन्होंने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the real name of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

पांच जून 2020 को उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव को चप्पल से मारते हुए दिखाई दी थीं। उन्होंने कहा था कि कमेटी सचिव उनके साथ अभद्रता कर रहा था। यह मामला खाप पंचायत से लेकर अदालत तक गया था। 12 मई 2022 को हांसी में दलजीत सिसाय व उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इस मामले में दलजीत सिसाय की पत्नी ने सोनाली फोगाट का नाम लिया था। हालांकि जाट आरक्षण आंदोलन के सजायाफ्ता दलजीत की पत्नी ने लिखित में शिकायत नहीं दी थी।

विज्ञापन
Know the real name of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

वर्ष 2016 में बालसमंद कॉलेज के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर सोनाली फोगाट सुर्खियों में आई थीं। आरोप था जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया हुआ था उन्हें सोनाली फोगाट अपने प्रभाव से बचा रही थीं। कब्जा करने वाले सोनाली के ममेरे भाई हैं। वर्ष 2021 में किसान आंदोलन के समय सोनाली फोगाट ने फेसबुक पर लाइव आकर आंदोलनकारी किसानों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद किसानों ने उनका बहिष्कार किया था। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने भाजपा की बैठक बुलाई थी, जिसका विरोध हुआ था। जून 2022 में जीजेयू में आयोजित समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि थे। वह मंच पर उनके पास बैठने के लिए पहुंचीं। वहां कुर्सी न मिलने पर उन्हें मंच से नीचे आना पड़ा। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया था कि उन्हें नीचे बैठने के लिए कहा जा रहा था। इस कारण वह जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed