एक आध घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो नगर निगम चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्णरहा। चुनाव शांतिपूर्वक खत्म होने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। पुलिस कंट्रोल रूम में पोस्टर लगाने को लेकर सिर्फ एक कॉल आई। इसके बाद शहर के अलग-अलग पोलिंग बूथों पर पुलिस टीम ने मुआयना कर निर्धारित एरिया के अंदर लगाए गए पोस्टर व समर्थकों के टेबल को बाहर करवा दिया।
2 of 5
एमसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शहर के अलग-अलग पोलिंग बूथों पर पुलिस टीम ने मुआयना कर निर्धारित एरिया के अंदर लगाए गए पोस्टर व समर्थकों के टेबल को बाहर करवा दिया। इस दौरान पुलिस व समर्थकों के बीच मामूली बहस भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 80 मीटर के अंदर पोस्टर लगाने व टेबल लगाकर बैठने वालों को अलग-अलग जगहों से हटाया गया।
3 of 5
एमसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सेक्टर-45, 9, 24, धनास, बापूधाम, कॉलोनी नंबर चार से टेबल व पोस्टर निर्धारित सीमा पर लगवाए। सुबह करीब 9:20 बजे एरिया थाना प्रभारी पूनम दिलावरी कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल के बाहर निरीक्षण में पहुंचीं। वहां पर गेट के बाहर समर्थक टेबल पर अपने प्रत्याशी का बैनर लगाकर बैठे थे। थाना प्रभारी ने समर्थकों से 80 मीटर के बाहर टेबल लगाने की बात कही तो वह भड़क गए।
4 of 5
एमसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस फोर्स बुला ली और उन्होंने सभी को 80 मीटर के बाहर टेबल लगाने को कहा। इसी तरह सेक्टर-45 में भी सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ बलजीत सिंह ने समर्थकों के टेबल हटवाए। एक प्रत्याशी का सिर्फ एक ही टेबल लगाने का समर्थकों को चुनाव आयोग के निर्देश दिखाए तब समर्थक खुद हट गए।
5 of 5
एमसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह धनास में राजनैतिक पार्टियों के समर्थकों में भी टेबल लगाने को लेकर बहस हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवा दिया। एसपी लॉ एंड आर्डर रोशन लाल ने बताया कि चुनावों को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पोलिंग के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। पोलिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।