युवराज-हेजल की शादी की पूरी तैयारी, दिग्गजों की मौजूदगी के संग क्या होगा स्पेशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेजल के लिए खास तौर पर युवराज की मां शबनम सिंह ने शॉपिंग की है। वैसे युवराज सिंह आजकल रणजी ट्रॉफी मैच में व्यस्त हैं, इसलिए उनकी शॉपिंग तो उनकी मां ही कर रही हैं। युवराज के लिए उनके डिजाइनर दोस्त खासतौर पर शेरवानी तैयार कर रहे हैं।
युवराज-हेजल की शादी पहले चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में होगी। शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। इसके बाद ललित होटल में में सचिन तेंदुलकर, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी 30 नवंबर को मोहाली में ही रहेंगे तो वहीं से शादी में शामिल होंगे।
युवी और हेजल की सिख परंपरानुसार चंड़ीगढ़ के गुरुद्वारा में 30 नवंबर को शादी होगी। इसके बाद इनके बीच हिंदू परंपरानुसार गोवा में 2 दिसंबर को शादी होगी। इस कपल के मुंबई के करीबी दोस्तों के इस शादी में उपस्थित होने का अनुमान है।
इनका संगीत और शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को होगा। संगीत समारोह छतरपुर के पास एक फॉर्म हाउस रहेगा जबकि रिसेप्शन के दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में होगा। युवराज और हेजल की शादी के समारोह को ‘वायएचपीएल’ अर्थात युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग के नाम से आयोजित किया जाएगा। आमंत्रण पत्रों का यह आइडिया डिजाइनर्स सैंडी और कपिल खुराना ने तैयार किया है।