फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन, अनुराग ठाकुर नहीं इस दिग्गज ने कराया, पढ़ें किस्सा

Sun, 27 Oct 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
know about story of BJP-JJP Alliance In Haryana
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। 40 सीटों वाली भारतीय जनता पार्टी को जननायक जनता पार्टी(जेजेपी) का साथ मिल गया है। वहीं सात निर्दलीय भी पार्टी के संग हैं। लेकिन ये पूरी कवायद इतनी आसान नहीं थी। क्योंकि 31 सीट वाली कांग्रेस भी सत्ता की बिसात बिछा रही थी। लेकिन बाजी भाजपा ने मार दी। 

know about story of BJP-JJP Alliance In Haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

पहले निर्दलीयों को अपने पाले में किया फिर जेजेपी के साथ गठबधंन को अंतिम रूप दिया। रविवार को चंडीगढ़ में भाजपा-जजपा गठबंधन की पहली सरकार बनेगी। मनोहर लाल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बनेंगे। भाजपा और जजपा गठबंधन के पीछे किसका सबसे अहम रोल है ये शायद आपको भी न पता हो। सियासी गलियारों में इसके पीछे अनुराग ठाकुर को बताया जा रहा था। लेकिन अब सबकुछ साफ हो गया है। आइए जानते हैं इस चेहरे के बारे में...

know about story of BJP-JJP Alliance In Haryana
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में भाजपा और जजपा को साथ लाने का श्रेय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जाता है। बादल ही भाजपा और जजपा को करीब लाए तभी यह सरकार अपने मौजूदा स्वरूप में शपथ लेने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about story of BJP-JJP Alliance In Haryana
प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

इससे पहले सत्ता के गलियारों में माना जा रहा था कि दोनों दलों के गठबंधन के पीछे अनुराग ठाकुर हैं। हालांकि शनिवार को यह साफ हो गया है कि भाजपा और जजपा की इस गलबहियां के पीछे प्रकाश सिंह बादल हैं। यही कारण है कि रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण में प्रकाश सिंह बादल भी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
know about story of BJP-JJP Alliance In Haryana
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि प्रकाश सिंह बादल की चौटाला परिवार से बेहद ही नजदीकियां हैं। वे हर कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल ने बिखरे चौटाला परिवार को भी एक करने की कोशिश जरूर की थी। हालांकि उस समय उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन अब भाजपा और जजपा के बीच गठबंधन कराकर हरियाणा में छाए सियासी 'बादल' को छांट दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed